-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मझवां में “स्कूल चलो अभियान” रैली व पुरस्कार समारोह सम्पन्न, विधायक ने बच्चों को किया सम्मानित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: विधानसभा क्षेत्र मझवां के विकास खंड सिटी दक्षिणी अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय वीरपुर में सोमवार को “स्कूल चलो जागरूकता अभियान रैली, वार्षिक पुरस्कार समारोह, शैक्षिक संगोष्ठी एवं विदाई समारोह” का भव्य आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: विधानसभा क्षेत्र मझवां के विकास खंड सिटी दक्षिणी अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय वीरपुर में सोमवार को “स्कूल चलो जागरूकता अभियान रैली, वार्षिक पुरस्कार समारोह, शैक्षिक संगोष्ठी एवं विदाई समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विद्यालय के मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है और सभी अभिभावकों को अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर आयोजित “स्कूल चलो अभियान” रैली के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। वहीं शैक्षिक संगोष्ठी में शिक्षकों एवं अभिभावकों ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, अभिभावक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।
उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद गैस सिलेंडर को लेकर गंभीर आरोप, उपभोक्ताओं में नाराज़गी
मध्य प्रदेश: कलेक्टर के आदेश बेअसर, भूसे से भरे वाहन धड़ल्ले से सीमा पार कर रहे—प्रशासन पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद स्कूल पर फीस को लेकर गंभीर आरोप, अभिभावकों में नाराज़गी
उत्तर प्रदेश: सरकारी शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 12 वर्षीय बेटे ने देखा दर्दनाक दृश्य
