Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: कलेक्टर संधू का सोडार दौरा, योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी, सुधार के सख्त निर्देश

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Bharat Bunkar , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 05/05/2026 12:06:46 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Bharat Bunkar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 05/05/2026 12:06:46 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने सोमवार को गुलाबपुरा क्षेत्र की सोडार ग्राम पंचायत का दौरा कर जमीनी हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण रथ के माध्यम से चल रही जन जागरूकता गतिविधियों का अवलोकन किया

विस्तार

राजस्थान: जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने सोमवार को गुलाबपुरा क्षेत्र की सोडार ग्राम पंचायत का दौरा कर जमीनी हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण रथ के माध्यम से चल रही जन जागरूकता गतिविधियों का अवलोकन किया और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर योजनाओं की पहुंच व प्रभाव का फीडबैक लिया । ग्रामीणों ने बताया कि रथ के जरिए सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रभावी रूप से मिल रही है, जिससे लाभ उठाने में आसानी हो रही है। कलेक्टर ने विभिन्न लाभार्थियों से भी बातचीत कर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जानी।

दौरे के दौरान कलेक्टर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा कक्षों, भवन की छतों व परिसर की साफ-सफाई का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में स्थित मॉडल तालाब का अवलोकन कर उसकी सुंदरता बढ़ाने और रख-रखाव के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उपखंड अधिकारी दिव्यराज सिंह चुंडावत सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीणजन मौजूद रहे।