Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: ग्राम रथ अभियान की चौपाल, कलक्टर ने किसानों को बताए सरकारी योजनाओं के बड़े फायदे

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 09/05/2026 11:22:28 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 09/05/2026 11:22:28 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: सवाई माधोपुर के राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत शुक्रवार को चौथ का बरवाड़ा उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवाड़ स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर संध्या चौपाल आयोजित की गई।

विस्तार

राजस्थान: सवाई माधोपुर के राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत शुक्रवार को चौथ का बरवाड़ा उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवाड़ स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर संध्या चौपाल आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला कलक्टर काना राम ने भाग लेकर ग्रामीणों से संवाद किया तथा 23 से 25 मई को जयपुर में होने वाले ग्राम-2026 की किसानों और पशुपालकों को जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी दी।

ग्राम रथ अभियान बना जनसंवाद और जागरूकता का सशक्त माध्यम, जिला कलक्टर ने कहा कि ग्राम रथ अभियान का उद्देश्य राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कृषि नवाचारों एवं ग्रामीण विकास कार्यक्रमों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाना है, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने ग्रामीणों से एलईडी वैन, प्रचार सामग्री एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा दी जा रही जानकारी का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा योजनाओं के लिए समय पर आवेदन करने की अपील की।

लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दी योजनाओं की जानकारी, कार्यक्रम के दौरान ग्राम रथ संचालक एवं कला जत्था दल का स्वागत किया गया। लोक कलाकारों ने लोकगीतों, नुक्कड़ नाटकों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, पशुपालन एवं अन्य विभागों की योजनाओं की जानकारी रोचक एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत की। कलक्टर की उपस्थिति पर घुड़सी गांव की भवानी शंकर मीना पद पार्टी और जड़ावता की मेडिया रामकेश मीणा पार्टी ने अपने पदों के जरिए ग्रामीणों के सामने राजस्थान सरकार की उपलब्धियों का वर्णन किया।

धरती भीतर पाइप लाइन गढ़वाल तेरी पाटी म, खेती नीपज गी अलबेला भूढ़ा माटी म, फार्म पौंड बना ल पाटी म जन्म सुख पावगो, पानी चौमासा को बहतो बहतो आवगो, बूंद बूंद से करो सिंचाई खेती भारी नपजगी, पाणि कम लग धरती भी भारी उपजगी, उक्त पदों के जरिए लोक कलाकारों ने सौर ऊर्जा, बूंद बूंद सिंचाई, सिंचाई के लिए पाइप, फॉर्म पौंड आदि योजना के महत्व पर रोशनी डाली एवं किसानों से जन कल्याणकारी योजनाओं में आवेदन कर आधिकारिक लाभ प्राप्त करने का आव्हान किया। इस दौरान एलईडी वैन के माध्यम से आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक खेती एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित ऑडियो-वीडियो प्रस्तुतियां भी प्रदर्शित की गईं।

13 विभागों की योजनाओं की दी गई जानकारी, कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता, डेयरी, सिंचाई, ऊर्जा, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज सहित 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इस दौरान प्रचार सामग्री, पेम्फलेट एवं विभागीय पुस्तिकाओं का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी जोगिंदर सिंह, विकास अधिकारी इंद्र कुमार मीणा, तहसीलदार नीरज सिंह, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार लखपत मीणा, प्रशासक प्रेम देवी निराला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे।