-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मदर्स डे पर MTS स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में मदर्स डे के अवसर पर MTS स्कूल में भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की डायरेक्टर निशा द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में मदर्स डे के अवसर पर MTS स्कूल में भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की डायरेक्टर निशा द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मां के प्रति प्रेम और सम्मान को दर्शाते हुए आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं भावपूर्ण नृत्य पेश किए, जिसे देखकर उपस्थित अभिभावक भावुक हो उठे। नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। इस अवसर पर अभिभावकों के लिए भी विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कैंडल प्रतियोगिता में प्रियंका सिंह, सुई-धागा प्रतियोगिता में ज्योति उपाध्याय, बैलून प्रतियोगिता में सुधा पांडे तथा बॉटल प्रतियोगिता में सलमा को विजेता घोषित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल रजनीश पाण्डेय, संचालक मांसी सिंह, व्यवस्थापक संतोष कुमार द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भूपेंद्र बहादुर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।
मध्य प्रदेश: बंटी शर्मा ‘पुजारी’ बने जिला कांग्रेस सचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
मध्य प्रदेश: भिंड में संजीव कांकर का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन
उत्तर प्रदेश: इट भट्ठा संचालक पर मजदूर के गंभीर आरोप, बकाया वेतन न देने का मामला पहुंचा कोर्ट
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक चालान के बाद बवाल, वर्दी उतरवाने की धमकी देने पर तीन के खिलाफ FIR
उत्तर प्रदेश: बरेली में नकली ब्रांडेड तेल का बड़ा खुलासा, 2052 लीटर संदिग्ध तेल सीज
हरियाणा: महाराणा प्रताप जयंती पर विधायक ने दी श्रद्धांजलि, बताया स्वाभिमान का प्रतीक
