Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जनगणना 2027 का आगाज़, डीएम ने सेल्फी लेकर किया स्व-गणना अभियान लॉन्च

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 09/05/2026 04:23:34 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 09/05/2026 04:23:34 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अर्थात मकान सूचीकरण के लिए स्व गणना का प्रारम्भ आज जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा कलेक्ट्रेट से बनाये गये सेल्फी प्वाईट में सेल्फी खीचकर किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अर्थात मकान सूचीकरण के लिए स्व गणना का प्रारम्भ आज जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा कलेक्ट्रेट से बनाये गये सेल्फी प्वाईट में सेल्फी खीचकर किया। जिलाधिकारी ने कहा कि दिनांक 07 से 21 मई, 2026 तक स्व गणना का कार्य चलेगा, 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर- घर जाकर गणना का कार्य करेंगे। उन्होने कहा कि मोबाईल या कम्प्यूटर इन्टरनेट के माध्यम से स्व गणना का काम किया जा सकता है। 

वेबसाइट https://secensu.gov.in पर कोई भी व्यक्ति अपनी एचएलओ को सेलेक्ट करके हाउस सिक्स्टीन ब्लाक को सेलेक्ट करके अपनी स्वगणना कर सकते है।  जनपद में लगभग एक लाख स्व गणना का लक्ष्य रखा गया है जिसको हम लोग मिलकर पूर्ण कर लेंगे। इसके लिए जनपद गाजीपुर में केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के लगभग 7 हजार कर्मचारी लगाये गये जिनके माध्यम से गणना का कार्य किया जा रहा है। जनवरी, फरवरी, 2027 से इनिविजुवल गणना की जायेगी। उन्होने कहा कि इससे किसी तरह भ्रमित होनेे की जरूरत नही है इसको एस आई आर से जोड़कर न देखे ये सिर्फ गणना का कार्य हो रहा है। जिससे कि सरकार अपनी पालिसी और नितिया लोगो के लिए लाये और उस पर विशेष ध्यान दे सके।

उन्होने बताया कि  स्व-गणना के लिए सबसे पहले ब्राउजर में https://secensu.gov.in   वेबसाइट खोलनी होगी। इसके बाद स्टेट में उत्तर प्रदेश चुनकर कैप्चा भरना होगा। फिर परिवार के मुखिया के नाम और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा। मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज कर सत्यापन पूरा किया जाएगा। इसके बाद अपनी सुविधा के अनुसार हिंदी, अंग्रेजी या अन्य 16 भाषाओं में से किसी एक भाषा का चयन किया जा सकता है। फिर पता संबंधी जानकारी जैसे राज्य, जिला, गांव या शहर और मकान का विवरण भरना होगा। लोकेशन के लिए मैप पर अपने घर को लाल निशान से चिह्नित करना होगा। फार्म में कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें घर का प्रकार पक्का या कच्चा, बिजली-पानी की सुविधा, शौचालय, परिवार के सदस्यों की जानकारी और टीवी, मोबाइल, इंटरनेट जैसी संपत्त्यिं का विवरण शामिल है। यदि किसी सवाल को समझने में दिक्कत हो तो यहां जानकारी ली जा सकती है। सभी जानकारी भरने के बाद फार्म को ध्यान से जांचकर सबमिट करना होगा।

Related News

उत्तर प्रदेश: भाकियू नेता शोएब रज़ा बने बरेली के युवाओं की पहली पसंद, संगठन में बढ़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश: मान्धाता में महाराणा प्रताप जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा, हजारों लोग शामिल

उत्तर प्रदेश: प्रो. विकास शर्मा ने जेन-जी, शिक्षा व्यवस्था और AI पर जताई चिंता; ‘ऑल हर फेयर्स’ उपन्यास पर की चर्चा

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का स्वागत, गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मुहिम तेज

राजस्थान: सेवा कार्यों के साथ मनाया बजरंग दल जिला सहसंयोजक का जन्मदिन, कई स्थानों पर हुए आयोजन

मध्य प्रदेश: बंटी शर्मा ‘पुजारी’ बने जिला कांग्रेस सचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर


Featured News