-
☰
No image found.
हरियाणा: गौसेवा को मिला बड़ा सहारा, गौशालाओं के लिए विधायक ने बांटे 1.27 करोड़ रुपये के चेक
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: शनिवार को विधायक महेन्द्रगढ़ कंवर सिंह यादव ने बाबा खेतानाथ गौशाला खेड़की में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गौशालाओं को 1 करोड़ 27 लाख रुपये के चेक वितरित किए।
विस्तार
हरियाणा: शनिवार को विधायक महेन्द्रगढ़ कंवर सिंह यादव ने बाबा खेतानाथ गौशाला खेड़की में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गौशालाओं को 1 करोड़ 27 लाख रुपये के चेक वितरित किए। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गौमाता की सेवा और संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गौशालाएं केवल पशुओं के संरक्षण का केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और संस्कारों की पहचान हैं। कार्यक्रम में आदर्श गौशाला सतनाली, बांके बिहारी गौशाला जड़वा, बाबा गुदड़िया गौशाला माधोगढ़, बाबा जयराम दास खुड़ाना गौशाला, सेठ श्री चंद्रमल आदर्श गौशाला पथरवा, गौशाला महेंद्रगढ़, गौशाला धोलपोश आश्रम सैनीपुरा, कृष्ण सुदामा गौशाला भालखी, बाबा खेतानाथ गौशाला खेड़की और बाबा समताई नाथ गौशाला नावां के प्रतिनिधियों को सहायता राशि के चेक सौंपे गए। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि सरकार द्वारा गौशालाओं को आर्थिक सहायता देकर उनके बेहतर संचालन, चारे-पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है, ताकि निराश्रित गौवंश को सुरक्षित आश्रय मिल सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गौशालाएं समाज सेवा का बड़ा माध्यम बन रही हैं और सरकार हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने गौसेवा को पुण्य का कार्य बताते हुए समाज के लोगों से भी गौशालाओं के सहयोग के लिए आगे आने की अपील की। विधायक ने कहा कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार गौसंरक्षण को लेकर अनेक योजनाएं चला रही है, जिससे प्रदेश की गौशालाओं की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। विधायक ने कहा कि बेसहारा एवं संरक्षित गौवंश की समुचित देखभाल, चारा, स्वच्छ पानी और सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी गौशालाओं के संरक्षण और सुविधाओं के विस्तार के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा तथा गौवंश की देखभाल को प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर राजेश प्रधान खेड़की, मुकेश गोयल, सत्यनारायण, राजकुमार पूर्व प्रधान, सत्यवीर सिंह, वीरेंद्र, गुगन बोहरा, सुरेश, रणधीर सिंह, महा सिंह, लाल सिंह, भूपसिंह, लालचंद सहित अनेक गौशाला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: भाकियू नेता शोएब रज़ा बने बरेली के युवाओं की पहली पसंद, संगठन में बढ़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश: मान्धाता में महाराणा प्रताप जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा, हजारों लोग शामिल
राजस्थान: सेवा कार्यों के साथ मनाया बजरंग दल जिला सहसंयोजक का जन्मदिन, कई स्थानों पर हुए आयोजन
मध्य प्रदेश: बंटी शर्मा ‘पुजारी’ बने जिला कांग्रेस सचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
