Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव , मौत से गांव में मचा हड़कंप 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 09/05/2026 04:18:50 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 09/05/2026 04:18:50 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के कासी सरपति गांव में शुक्रवार देर रात एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के कासी सरपति गांव में शुक्रवार देर रात एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विजय शंकर (32 वर्ष) पुत्र केदारनाथ के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि परिजनों ने युवक को घर में फांसी के फंदे से लटका देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जिगना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है तथा गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related News

उत्तर प्रदेश: भाकियू नेता शोएब रज़ा बने बरेली के युवाओं की पहली पसंद, संगठन में बढ़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश: मान्धाता में महाराणा प्रताप जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा, हजारों लोग शामिल

उत्तर प्रदेश: प्रो. विकास शर्मा ने जेन-जी, शिक्षा व्यवस्था और AI पर जताई चिंता; ‘ऑल हर फेयर्स’ उपन्यास पर की चर्चा

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का स्वागत, गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मुहिम तेज

राजस्थान: सेवा कार्यों के साथ मनाया बजरंग दल जिला सहसंयोजक का जन्मदिन, कई स्थानों पर हुए आयोजन

मध्य प्रदेश: बंटी शर्मा ‘पुजारी’ बने जिला कांग्रेस सचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर


Featured News