-
☰
राजस्थान: नागौर में ई-मित्र केंद्रों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के निर्देशानुसार नागौर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित ई-मित्र केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न केंद्रों पर उपलब्ध दस्तावेजों, सेवाओं की स्थिति तथा
विस्तार
राजस्थान: सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के निर्देशानुसार नागौर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित ई-मित्र केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न केंद्रों पर उपलब्ध दस्तावेजों, सेवाओं की स्थिति तथा आमजन को दी जा रही सुविधाओं की जांच की गई। निरीक्षण में पाया गया कि अधिकांश केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं तथा आवश्यक उपकरण, रसीदें और प्रमाण पत्र व्यवस्थित रूप से उपलब्ध थे। ई-मित्र संचालकों के साथ विभाग अधिकारियों ने ली बैठक इसी क्रम में नागौर ब्लॉक के अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर कार्यरत ई-मित्र संचालकों के साथ समीक्षा बैठक की गई, जिसमें विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं के संचालन की समीक्षा के साथ संचालकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में में संचालकों से उनके कार्यस्थलों पर आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा करी। इस दौरान सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक कुमारास रेलावत, ब्लॉक प्रोग्रामर साजिद खान, सहायक प्रोग्रामर रामकुमार सैनी तथा सहायक प्रोग्रामर देवेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान जिन ई-मित्र संचालकों के पास पहचान पत्र नहीं पाया गया, उन पर कार्रवाई की गई। सभी ई-मित्र संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए आमजन को बेहतर सेवाएं प्रदान करें।
दिल्ली: गुरुग्राम में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट, 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे
महाराष्ट्र: बजरंग दल द्वारा सुपो पलसी में रामनवमी का भव्य आयोजन, भक्तिमय माहौल में गूंजा “जय श्रीराम
उत्तर प्रदेश: सहायक अध्यापक पर गंभीर आरोप ग्रामीणों ने कार्रवाई की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में फर्जी दरोगा बनकर शादी रचाने की साजिश नाकाम, युवक हिरासत में
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 की टीम पहुँची सिंगहाचन्दा गाँव, बालिकाओं को किया जागरूक