-
☰
No image found.
South Delhi Crime: डिफेन्स कॉलोनी में पति ने की खुदखुशी तो सदमे में पत्नी ने भी पिया जहर
पति- पत्नी ने की खुदखुशी - Photo by : Social Media
संक्षेप
दोनों की शादी को अभी एक साल ही हुआ था। मोनिका ने कमरे में देखा कि, उसका पति बेहोशी की हालात में जमीन पर पड़ा है, उसके मुंह से झाग निकल रहा है तभी वह जल्दबाजी दिखते हुए अपने पति को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
विस्तार
दक्षिणी दिल्ली/डिफेंस कॉलोनी के पॉश इलाके हुडको पैलेस में पूर्व वायु सेना अधिकारी रहे अजयपाल, उम्र 37 और पत्नी मोनिका 32 ने खुदखुशी कर ली। दोनों ने अपने निवास पर ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्म्यहत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी को अभी एक साल ही हुआ था। मोनिका ने कमरे में देखा कि, उसका पति बेहोशी की हालात में जमीन पर पड़ा है, उसके मुंह से झाग निकल रहा है तभी वह जल्दबाजी दिखते हुए अपने पति को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। इसके बाद मोनिका (पत्नी) ने घर आकर खुद भी जहर खा लिया। जब तक दिल्ली पुलिस को इस बात की खबर मिली और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर मोनिका (पत्नी) को बाहर निकाला तब तक वह मर चुकी थी। अभी तक दोनों की आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हुआ है। दिल्ली पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्यवाही अभी जारी है ताकि इस मामले की तह तक पहुंचा जा सके और आत्महत्या की वजह सामने आ सके।
Highway Murder Case: हाईवे पर मिला खून से लथपत युवक का शव, पत्नी-बेटे पर हत्या का शक
Murder Crime News: पश्चिम चंपारण में मजदूर की चाकू घोंपकर हत्या, भूमि विवाद की जताई आशंका
Roop Nagar Robbery: बुजुर्ग दंपती से करोड़ों की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने बनाया बंधक
Delhi Crime News: लग्जरी कार चोरी सिंडिकेट पर MCOCA का एक्शन, मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपी नामजद
Smuggling Network: श्रीलंका तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 290 किलो गांजा किया जब्त
