-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दहेज हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 10 जून 2026 को रामजी यादव पुत्र स्वर्गीय सहादेव यादव निवासी बेलमहुआ, लोहदीकलां, थाना कोतवाली देहात, मीरजापुर ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया तथा उसकी हत्या कर दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली शहर में मुकदमा अपराध संख्या 97/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में 12 जून 2026 को उपनिरीक्षक संजय सिंह एवं उनकी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त मनीष यादव पुत्र रामनरेश उर्फ चारी यादव निवासी जोगियाबारी, थाना कोतवाली शहर, जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है।
मध्य प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य कार्यक्रम, जनकल्याण शिविर व वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को विन्ध्याचल पुलिस ने किया गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: जनकल्याण शिविर आयोजित, विभिन्न विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी
उत्तर प्रदेश: मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में द्वितीय दिव्य गौ कथा सम्पन्न, संतों का भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़: पालक समिति का लोकतांत्रिक ढंग से गठन, पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से संपन्न
