Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सीडीओ ने विकास योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 12/06/2026 03:30:14 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 12/06/2026 03:30:14 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ, प्राथमिकताओं,  विकास कार्यों की सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर चिन्हित फ्लैगशिप प्राजेक्टो की  समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ, प्राथमिकताओं,  विकास कार्यों की सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर चिन्हित फ्लैगशिप प्राजेक्टो की  समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन का लाभपरक योजनाओं से वंचित न रहने पाए। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि श्रम विभाग के अन्तर्गत मजदुरों का सर्व प्रथम रजिस्ट्रेशन कराया जाय तथा समस्त कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया की आपके द्वारा लगाये गये मजदुरों का श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है जिससे कि मजदुरों को सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

 

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास के अन्तर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी का लक्ष्य के सापेक्ष, जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण, भवन निर्माण पंचायती राज, शादी अनुदान योजना, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना,  प्रधानमंत्री कुसुम योजना, कन्या विवाह सहायता राशि, श्रम एवं सेवायोजना तथा अन्य सभी विभागीय योजनाए,  की समीक्षा की गयी। बैठक मे जिला विकास अधिकारी , अर्थ एवं संख्याधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, समेत एवं सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


Featured News