Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: Mirzapur में होली व चैत्र नवरात्र मेले को लेकर सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 25/02/2026 03:39:29 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 25/02/2026 03:39:29 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: होली पर्व एवं आगामी चैत्र नवरात्र मेला को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में पवन कुमार गंगवार (जिलाधिकारी/अध्यक्ष सड़क सुरक्षा समिति) की

विस्तार

उत्तर प्रदेश: होली पर्व एवं आगामी चैत्र नवरात्र मेला को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में पवन कुमार गंगवार (जिलाधिकारी/अध्यक्ष सड़क सुरक्षा समिति) की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एवं यातायात प्रभारी को निर्देशित किया कि होली के दौरान शराब या अन्य मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए और नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को अभी से सचेत किया जाए।
अतिक्रमण हटाने के निर्देश। 

नेशनल हाईवे एवं लोक निर्माण विभाग की प्रमुख सड़कों के फुटपाथ और डिवाइडर से अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। फुटपाथों को सड़क के बराबर समतल करने पर भी जोर दिया गया, ताकि वाहन खड़े होने की स्थिति में जाम की समस्या उत्पन्न न हो। विन्ध्याचल मेले की तैयारी चैत्र नवरात्र मेला के दौरान विन्ध्याचल में भारी भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए अग्रिम रूप से पार्किंग स्थलों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए गए। विभिन्न जनपदों से आने वाले मार्गों की मरम्मत सुनिश्चित कराने को कहा गया। ग्रामीण क्षेत्रों से मुख्य मार्गों पर जुड़ने वाले टी-सेक्शन और घुमावदार स्थलों पर रिफ्लेक्टर व साइनबोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए।
स्ट्रीट लाइट व पार्किंग व्यवस्था नगर पालिका परिषद मीरजापुर एवं एनएच प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि विन्ध्याचल, मीरजापुर नगर तथा अष्टभुजा से गैपुरा मार्ग तक सभी स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षण कर खराब लाइटों की तत्काल मरम्मत कराई जाए।
मुख्य मार्गों पर किसी भी दशा में वाहनों की पार्किंग न होने देने के निर्देश दिए गए।
विशेष चेकिंग अभियान। 

रोड सेफ्टी पॉलिसी के तहत ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड तथा वाहन चालकों के लाइसेंस की नियमित जांच के निर्देश दिए गए। ट्रकों की बैक लाइट और स्पष्ट नंबर प्लेट न होने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के त्वरित उपचार हेतु सभी अस्पतालों में इमरजेंसी व्यवस्था सुदृढ़ करने और हाईवे के निकट स्थित प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, नगर पालिका परिषद तथा मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Featured News