-
☰
उत्तर प्रदेश: बिजनौर में ओवरलोड वाहनों व अवैध खनन पर सख्ती की मांग, भाकियू (भानु) ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिला बिजनौर में जिला अधिकारी बिजनौर को भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ को एक ग्यापन सौपा जिस में जनपद बिजनौर में ओवरलोड वाहन एव अ
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिला बिजनौर में जिला अधिकारी बिजनौर को भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ को एक ग्यापन सौपा जिस में जनपद बिजनौर में ओवरलोड वाहन एव अवैध खनन के प्रति प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु मांग की I जनपद बिजनौर में वर्तमान समय में ओवरलोड गन्ना ट्रैक्टर-ट्रालिया, ओवरलोड डम्परों तथा अवैध खनन की समस्या अत्याधिक गंभीर रूप ले चुकी है I इन्ही गतिविधियों के करण सड़को की स्तिथि खराब हो रही हैI जनहित किसानों की सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जनपद बिजनौर में ओवरलोड वाहनो एव अवैध खनन के विरुद्ध स्थाई कार्यवाही सुनिश्चित करे I साथ ही संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाए, ताकी भविष्य में ऐसी गतिविधियो पर पूर्ण अंकुश लगाया जा सके I ज्ञापन देने वालों में रवेंद्र चौहान मुख्य उपाध्यक्ष, गौतम शर्मा उपाध्यक्ष, आदिल कुरैशी प्रदेश अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा सुरेश चंद सागर मंडल उपाध्यक्ष, शुभम गुर्जर प्रदेश महासचिव, सारिक मलिक प्रदेश महासचिव, कैफ मलिक युवा प्रदेश संगठन मंत्री पश्चिम उत्तर प्रदेश, सुफियान मंडल संगठन मंत्री, अचल शर्मा युवा जिला अध्यक्ष, सुनील जिला अध्यक्ष, एससी एसटी मोर्चा ठाकुर सचिन चौहान जिला मीडिया प्रभारी, हेलो फ़राज़ खान प्रदेश महासचिव योग पश्चिम उत्तर प्रदेश, अशोक उपाध्याय जिला संगठन मंत्री, अदनान जिला महामन्त्री बलराम चौहान जिला महासचिव लव कुश चौहान ब्लॉक अध्यक्ष नहटौर, प्रिंस रावल सूर्यकांत भाटी, रिशु भाटी, निशांत गुर्जर I
दुर्घटनाओ की आशंका लगातार बनी रहती है, आम जनता एव किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है I इस संबंध में पूर्व में भी कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई रणनीति या प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई है, अधिकांश मामलों में केवल औपचारिकता पूरी कर दी जाती है, जिसमें समस्या जस की तस बनी हुई है I