-
☰
उत्तर प्रदेश: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम चॉइस बैंक्वेट हॉल दिल्ली रोड में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने परिवार सहित भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वन पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण सक्सैना जी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई कार्यक्रम के प्रारम्भ में सांस्कृतिक प्रस्तुतिया हुई जिसमें कलाकारों ने होली से जुड़े गीत और प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्सवमय बना दिया। इसके बाद फूलों की होली खेली गई, जिसमें उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को फूलों से होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए पारिवारिक भोज का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के वन, पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना जी एवं नगर विधायक रितेश गुप्ता जी बॉबी सक्सेना, राजेंद्र प्रसाद सक्सेना तथा आनंद बहादुर सक्सेना सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय बॉबी सक्सैना जी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला अध्यक्ष केशव सक्सैना जी, ए. पी शमशेरी जी, श्री कैलाश भटनागर जी, प्रबोध सक्सैना जी, विनोद सक्सैना जी, श्री सुनील सक्सैना जी, एड धर्मेन्द्र सक्सैना जी, राजीव सक्सैना जी, अजय सक्सेना जी रोहन सक्सैना, ज्ञान स्वरुप भटनागर जी, राजीव भटनागर जी, अखिलेश सक्सैना जी, रवि सक्सैना जी अनूप भटनागर जी, अमित सक्सैना जी, डब्लू सक्सैना जी, डॉ मंजूलता सक्सैना, ओमेन्द्र सक्सैना, अमर सक्सैना, सूरज सक्सैना, पवन भटनागर, संजीव भटनागर, विशाल सक्सैना, अभिनव भटनागर, रमेश सक्सैना, शिव शंकर सक्सैना, दीपक सक्सैना, अतुल सक्सैना, अखिल सक्सैना, राहुल सक्सैना, विनीत भटनागर, अक्षय सक्सैना, शेखर भटनागर, सुशील कुमार सक्सैना, अमन सक्सैना, मनीष सक्सैना, अंकित सक्सैना, नमिता सक्सैना, स्मिता सक्सैना, बब्लू श्रीवास्तव, सत्यम भटनागर, बिंदु सक्सैना, वंदना सक्सैना, विनीता सक्सैना, नमिता सक्सैना अभिषेक भटनागर, डीपी सिन्हा जी, अक्षय भटनागर जी, नवीन सक्सैना, आकृति सिन्हा जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि सक्सैना एवं अमित सक्सैना जी के द्वारा किया गया।
उत्तर प्रदेश: आंधी से गिरा टीनशेड, नीचे दबकर दो दोस्तों की हुई मौत
उत्तर प्रदेश: क्राउन होटल में ऑनलाइन जिस्मफरोशी का खुलासा, दिल्ली की पिंकी यादव गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: सपा ने गिरफ्तार सफाईकर्मियों की रिहाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: 11,000 वोल्ट लाइन की चपेट में आने से दलित युवक की हुई मौत
उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चिनहट स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: थाना गागहलेडी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त अमित को किया गया गिरफ्तार