-
☰
उत्तराखंड: गंगोलीहाट में राष्ट्रीय लोक अदालत, 47 मामलों का मौके पर निस्तारण
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तराखंड: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार, 14 मार्च 2026 को गंगोलीहाट स्थित दीवानी न्यायालय में 'राष्ट्रीय लोक अदालत' का सफल आयोजन किया गया। सिविल जज रजनीश मोहन की अध्यक्षता वाली बेंच संख्या-06 ने त्वरित न्याय की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कुल 47 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया।
विस्तार
उत्तराखंड: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार, 14 मार्च 2026 को गंगोलीहाट स्थित दीवानी न्यायालय में 'राष्ट्रीय लोक अदालत' का सफल आयोजन किया गया। सिविल जज रजनीश मोहन की अध्यक्षता वाली बेंच संख्या-06 ने त्वरित न्याय की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कुल 47 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। लाखों की रिकवरी और जुर्माने की वसूली लोक अदालत के दौरान विशेष रूप से बैंक ऋण और मोटर वाहन अधिनियम से जुड़े मामलों पर जोर दिया गया। बेंच द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक (SBI): प्री-लिटिगेशन के माध्यम से बैंक से संबंधित 30 मामलों का निपटारा किया गया, जिसमें कुल ₹9,63,800 की धनराशि वसूल की गई। मोटर वाहन अधिनियम: एमवी एक्ट के 15 मामलों का निस्तारण करते हुए ₹8,000 का अर्थदण्ड वसूला गया। अन्य मामले: इसके अतिरिक्त 16 दाण्डिक (आपराधिक) और 01 दीवानी वाद का भी आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। इनकी रही उपस्थिति इस अवसर पर न्यायिक प्रक्रिया को सुचारू बनाने में सहायक अभियोजन अधिकारी श्री शोभित कुमार शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मनोज सिंह रावल, श्री जे.एस. देउपा, श्री विजय पंत एवं श्री सुनील कुमार बोहरा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही, न्यायालय के पेशकार श्री संजय कुमार पाठक, वरिष्ठ सहायक श्री राजेन्द्र सिंह ऐर और आदेशिका वाहक श्री प्रद्युमन सिंह टोलिया सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
उत्तर प्रदेश: आंधी से गिरा टीनशेड, नीचे दबकर दो दोस्तों की हुई मौत
उत्तर प्रदेश: क्राउन होटल में ऑनलाइन जिस्मफरोशी का खुलासा, दिल्ली की पिंकी यादव गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: सपा ने गिरफ्तार सफाईकर्मियों की रिहाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: 11,000 वोल्ट लाइन की चपेट में आने से दलित युवक की हुई मौत
उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चिनहट स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: थाना गागहलेडी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त अमित को किया गया गिरफ्तार