-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद की बरखा रानी को डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘बूंद-बूंद है अनमोल’ के लिए मिला बेस्ट स्क्रिप्ट अवार्ड
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद जिले की निवासी श्रीमती बरखा रानी ने अपनी प्रतिभा से मुरादाबाद का नाम रोशन किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद जिले की निवासी श्रीमती बरखा रानी ने अपनी प्रतिभा से मुरादाबाद का नाम रोशन किया है। नोएडा के सेक्टर-16 स्थित मारवाह स्टूडियो कॉम्प्लेक्स में आयोजित डॉक्यूमेंट्री फिल्म फेस्टिवल समारोह में उन्हें उनकी 5 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘बूंद-बूंद है अनमोल’ के लिए बेस्ट स्क्रिप्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह समारोह इंटरनेशनल चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री तथा इंटरनेशनल जर्नलिज्म सेंटर के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। समारोह में फिल्म जगत से जुड़े संदीप मारवाह ने बरखा रानी को यह पुरस्कार प्रदान किया। जानकारी के अनुसार, समारोह में कुल 156 डॉक्यूमेंट्री फिल्मों में से बरखा रानी की फिल्म ‘बूंद-बूंद है अनमोल’ को सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट के लिए चुना गया। पानी के महत्व और उसकी बचत के संदेश पर आधारित इस फिल्म को मिली सफलता से बरखा रानी और उनके पति चंचल कुमार बेहद खुश हैं। पुरस्कार मिलने के बाद मुरादाबाद पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने बरखा रानी का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लोगों ने पटाखे छोड़कर भी अपनी खुशी जाहिर की। बरखा रानी की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को मुरादाबाद के लिए गौरव की बात माना जा रहा है।
