-
☰
No image found.
उत्तराखंड: गंगोलीहाट महाविद्यालय में 15वें दिन भी छात्रों का आंदोलन जारी, विधायक और सरकार का पुतला फूंक जताया विरोध
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: शहीद पवन सिंह सुगड़ा राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट में समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर छात्र-छात्राओं का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन बुधवार को 15वें दिन भी जारी रहा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और उच्च शिक्षा वि
विस्तार
उत्तराखंड: शहीद पवन सिंह सुगड़ा राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट में समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर छात्र-छात्राओं का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन बुधवार को 15वें दिन भी जारी रहा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और उच्च शिक्षा विभाग की उपेक्षा से आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। 15 दिनों से ठप है सुनवाई, उग्र आंदोलन की चेतावनी छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु सिंह जरमाल के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन को महाविद्यालय के विद्यार्थियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। बुधवार को परिसर में एकत्र हुए छात्र-छात्राओं ने शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि लंबे समय से मांग पत्र सौंपने और धरना देने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
