Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: महराजगंज में पेड़ से लटका मिला कुशीनगर के युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Pawan Tiwari , Date: 05/03/2026 03:13:27 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Pawan Tiwari ,
  • Date:
  • 05/03/2026 03:13:27 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के बरवा खुर्द-बल्लो सिवान के बीच बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे एक युवक का शव शीशम के पेड़ से लटका मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के बरवा खुर्द-बल्लो सिवान के बीच बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे एक युवक का शव शीशम के पेड़ से लटका मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घुघली थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। टीम की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतारा गया और प्रारंभिक जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की पहचान विकास पुत्र योगेंद्र, निवासी पचाड़, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। युवक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घुघली थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर ही निष्कर्ष निकाला जाएगा।