-
☰
उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ समाज शेखर ने DM से की मुलाकात, दी होली की शुभकामनाएं
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रसिद्ध पांडवकालीन भयहरणनाथ धाम के महासचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर ने जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर रंगों के महापर्व होली की हार्दिक बधाई
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रसिद्ध पांडवकालीन भयहरणनाथ धाम के महासचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर ने जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर रंगों के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समाज शेखर ने धाम की प्रबंध समिति द्वारा 8 मार्च को आयोजित पारंपरिक होली उत्सव तथा 15 मार्च को धाम को कब्जा मुक्त कराने के उद्देश्य से प्रस्तावित सामूहिक सत्याग्रह के संबंध में जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर विस्तृत जानकारी दी।
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर को आवश्यक निर्देश जारी किए तथा भयहरणनाथ धाम के समग्र विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समाज शेखर ने 26वें महाकाल महोत्सव का स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में आरटीआई कार्यकर्ता एवं उपाध्यक्ष (वित्त एवं लेखा) राजीव नयन मिश्र तथा गौ रक्षक दुर्गेश तिवारी भी उपस्थित रहे।
Delhi News: रंगपुरी कार्गो वेयरहाउस में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर हुआ खाक
मध्य प्रदेश: होली सनातन संस्कृति, एकता और सद्भाव का प्रतीक अतुल रमेश पाठक
बिहार: बिहार में सत्ता का अपहरण नीतीश कुमार की राजनीति पर मुस्तक़ीम सिद्दीकी का लेख
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में निकली भव्य होली शोभायात्रा, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: बरेली में पुलिस की रंगारंग होली, IPS अंशिका वर्मा के ‘लंदन ठुमका’ डांस ने लूटी महफिल
मध्य प्रदेश: कायस्थ महासभा ने शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि