-
☰
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने यूपी पुलिस में 81 हजार पदों पर भर्ती का ऐलान, सुरक्षा और पारदर्शिता पर दिया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: लखनऊ योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में पुलिस विभाग की विभिन्न इकाइयों की गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं की समीक्षा करते हुए बड़ा ऐलान किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: लखनऊ योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में पुलिस विभाग की विभिन्न इकाइयों की गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं की समीक्षा करते हुए बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में यूपी पुलिस में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है, जिससे युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा और प्रदेश को एक आधुनिक, सक्षम और ऊर्जावान पुलिस बल प्राप्त होगा। बैठक में मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि हर चयन पूरी तरह मेरिट आधारित हो, साथ ही आरक्षण नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने पारदर्शिता, शुचिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। सीएम ने पीआरवी-112 सेवा की समीक्षा करते हुए कहा कि वर्तमान में लगभग 6 मिनट का औसत रिस्पॉन्स टाइम है, जिसे और कम करने की आवश्यकता है। इसके लिए पीआरवी वाहनों की स्ट्रेटजिक लोकेशन तय की जाए, वाहनों का लगातार मूवमेंट सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा और अपराधियों को कड़ा संदेश मिलेगा। मुख्यमंत्री ने लखनऊ के संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों—जैसे जन भवन, मुख्यमंत्री आवास और पुलिस मुख्यालय—पर लंबे समय से तैनात पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और नई ऊर्जा बनाए रखना है।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत