-
☰
उत्तर प्रदेश: बीसलपुर चौराहा का नाम ‘वंदे मातरम् चौक’ रखने की मांग, विश्व हिंदू महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: विश्व हिंदू महासंघ बरेली द्वारा बीसलपुर चौराहा का नाम “वंदे मातरम् चौक” रखने के संबंध में जिला अधिकारी महोदय बरेली को दिया ज्ञापन । सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के ध्वजवाहक माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ
विस्तार
उत्तर प्रदेश: विश्व हिंदू महासंघ बरेली द्वारा बीसलपुर चौराहा का नाम “वंदे मातरम् चौक” रखने के संबंध में जिला अधिकारी महोदय बरेली को दिया ज्ञापन । सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के ध्वजवाहक माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज की मंशा के अनुरूप “वंदे मातरम्” गीत की 151वीं वर्षगांठ तथा 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 95वें शहादत दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ, उत्तर प्रदेश की जिला बरेली इकाई बीसलपुर चौराहा का नाम “वंदे मातरम् चौक” रखने की मांग करती है। महोदय, लोकसंन्यासी योगी जी महाराज का मानना है कि “वंदे मातरम्” केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। इसके प्रति भारतीयों की श्रद्धा सर्वविदित है। वंदे मातरम् के उद्घोष ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान नौजवानों के मन में ऐसा जोश और उत्साह उत्पन्न किया कि वे हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमने के लिए भी तैयार हो जाते थे। आज भी वंदे मातरम् का उद्घोष देशवासियों के मन में अद्भुत ऊर्जा, देशभक्ति और समर्पण का भाव उत्पन्न जिसमें जिला , महानगर तहसील, ब्लॉक एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित।