-
☰
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा की आदर्श बिहार सोसाइटी में अवैध निर्माण और सीवर संकट, RWA ने प्राधिकरण से लगाई गुहार
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श बिहार सोसाइटी में इन दिनों निवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। सोसाइटी में एक तरफ जहाँ दबंगई के बल पर अवैध निर्माण किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ सीवर की बदहाली ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श बिहार सोसाइटी में इन दिनों निवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। सोसाइटी में एक तरफ जहाँ दबंगई के बल पर अवैध निर्माण किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ सीवर की बदहाली ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही सफाई नहीं हुई तो यहाँ महामारी फैलने का डर है। प्राधिकरण से सख्त कार्रवाई की मांग RWA अध्यक्ष प्रमोद प्रधान ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) को पत्र लिखकर और सोशल मीडिया के माध्यम से इस गंभीर स्थिति से अवगत कराया है। उन्होंने मांग की है कि:
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा अवैध निर्माण सोसाइटी के RWA अध्यक्ष प्रमोद प्रधान ने बताया कि कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर अवैध निर्माण कार्य कर रहे हैं। इस निर्माण के दौरान ऊपर से आ रही मुख्य पाइपलाइन के साथ छेड़छाड़ की गई है। पाइपलाइन को मोड़कर बाहर निकाल दिया गया है, जिससे आने वाले समय में पानी की निकासी पूरी तरह ठप होने की आशंका है। सीवर की गंदगी से बढ़ा बीमारियों का खतरा समस्या यहीं खत्म नहीं होती, तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सोसाइटी के भीतर सीवर का गंदा पानी खुले में बह रहा है। चारों तरफ फैली गंदगी और भीषण दुर्गंध के कारण निवासियों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
तत्काल प्रभाव से अवैध निर्माण को रोका जाए और पाइपलाइन को सही किया जाए।
सीवर की सफाई कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
अब देखना यह है कि प्राधिकरण इस मामले में कितनी जल्दी संज्ञान लेता है और आदर्श बिहार सोसाइटी के निवासियों को इस गंदगी से राहत दिलाता है।