-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: डीएम की जन चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून 2026 से 21 जून 2026 तक प्रदेश भर में संचालित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष जन-संपर्क एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया, कार्यक्रम का आयोजन “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” थीम के तहत गॉव की समस्या गॉव में ‘‘सरकार आपके द्वार‘‘ स्वरूप में जन-समस्या समाधान शिविर कार्यक्रम के अन्तर्गत किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून 2026 से 21 जून 2026 तक प्रदेश भर में संचालित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष जन-संपर्क एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया, कार्यक्रम का आयोजन “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” थीम के तहत गॉव की समस्या गॉव में ‘‘सरकार आपके द्वार‘‘ स्वरूप में जन-समस्या समाधान शिविर कार्यक्रम के अन्तर्गत किया गया। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की उपस्थिति में विकास खंड कासिमाबाद के ग्राम पंचायत सिधउत में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सामुहिक रूप से फिता काटकर किया गया। जन चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियओ जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्रीय ग्रामीणों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचानाए ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण को पूरा तथा विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करके निस्तारण किया जाय। जन चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों द्वारा विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, सड़क मरम्मत, राशन वितरण, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना, राजस्व कार्य, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं तथा शिक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैम्प के माध्यम से जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर 100 प्रतिशत तक गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होने सम्बन्धित को निर्देशि दिया कि भूमि विवाद की जिनती भी समस्या है उसे रजिस्टर बनाकर नोट किया जाय। योजना में वृद्धा पेंशन, निराश्रत महिला पेंशन, बाल सेवा योजना, श्रम पंजीयन, प्रधानमंत्री किसान, फार्मर रजिट्रि, शौचालय, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, कन्या सुमग्ला एवं अन्य योजनाओं का अभियान चलाकर योजना का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को दिया जाय। नये पंचायत भवन, बारात घर एवं अंत्येष्टि स्थल की बारे में जानकारी ली कि अबतक निर्माण में जो भी कठिनाइयॉ आ रही उसे तत्काल निस्तारण कराकर पूरा किया जाय। चौपाल के दौरान ग्राम पंचायत सिधउत में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने बनाये गये अन्नपूर्णा भवन का सामुहिक रूप से फीता काटकर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सिधउत के रोजगार सेवक के ग्राम चौपाल में अनुपस्थित होने तथा कार्य में लापरवाही किये जाने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। क्रार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्रासन भी किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं सुगमता के साथ उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव स्तर पर नियमित रूप से भ्रमण कर जनता की समस्याओं का समाधान करें तथा विकास कार्यों की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं और गांव के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाएं। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े सभी मामलों का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कासिमाबाद, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद, परियोजना निदेशक महेन्द्र प्रताप यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद उपाध्याय, डी0सी0मनरेगा विजय कुमार यादव, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, एवं जनपद स्तरीय अधिकारीगण, ग्राम प्रधान, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: विधायक रागिनी सोनकर की जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं पर हुई त्वरित कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: नवनियुक्त जिला अधिकारियों का शिक्षक संघ द्वारा पुष्पगुच्छ से हुआ स्वागत
मध्य प्रदेश: नाबालिग पीड़िता के समर्थन में निकाला गया कैंडल मार्च, दोषियों को कठोर सजा की मांग
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट के लिए 45 इलेक्ट्रिक बसों को किया रवाना
उत्तर प्रदेश: पुलिस लाइन सभागार में सीओ गौरव सिंह और हर्ष मोदी का हुआ भव्य विदाई समारोह
उत्तर प्रदेश: पड़ोसी से कहासुनी के दौरान चली गोली, व्यक्ति की मौके पर हुई मौत
