Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने गिनाई मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां, CM डैशबोर्ड से रोजगार तक बदली तस्वीर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 13/06/2026 01:17:47 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 13/06/2026 01:17:47 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बरेली के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर विभागवार उपलब्धियों का ब्यौरा दिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बरेली के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर विभागवार उपलब्धियों का ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बरेली की तस्वीर बदल गई है। CM डैशबोर्ड में बरेली लगातार टॉप 10 में रहा और मार्च 2026 में द्वितीय स्थान हासिल किया। अप्रैल 2026 में द्वितीय और मई 2026 में प्रथम स्थान मिला।
IGRS और जनसुनवाई में बरेली अव्वल मंत्री राठौर ने बताया कि जन सुनवाई और IGRS रैंकिंग में वित्तीय वर्ष 2025-26 में बरेली प्रदेश में टॉप 10 में रहा। तहसील मुख्यालयों में सुबह 10 से 12 बजे तक दैनिक जनता दर्शन की लाइव मॉनिटरिंग शुरू की गई है। उपजिलाधिकारियों को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।


अर्थव्यवस्था में छलांग: 40.7% बढ़ा GDDP जिला घरेलू उत्पाद रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार बरेली सकल जिला घरेलू उत्पाद में प्रचलित भाव पर यूपी में 8वें स्थान पर है। 2024-25 में बरेली का GDDP 65,119 करोड़ रुपये रहा, जो 2021-22 के 46,282 करोड़ के मुकाबले 40.7% ज्यादा है। प्रति व्यक्ति आय 76,771 रुपये से बढ़कर 1,04,314 रुपये हो गई। बरेली की अर्थव्यवस्था कृषि प्रधान से सेवा-प्रधान की ओर बढ़ी है।

धार्मिक पर्यटन में रिकॉर्ड: 1 करोड़ से ज्यादा पर्यटक आए। वर्ष 2025 में प्रमुख पर्यटन स्थलों और मेले-महोत्सवों में 1 करोड़ से अधिक पर्यटकों का आगमन हुआ। आंवला तहसील की लीलौर झील का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। 2484 प्राथमिक स्कूलों का ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर पर संतृप्तीकरण कराया गया। 71.22 करोड़ से नबावगंज में अटल आवासीय विद्यालय बना। आयुष्मान भारत में 12 लाख गोल्डन कार्ड बने। 3 सरकारी अस्पताल, 17 CHC, 80 PHC और 554 जन आरोग्य मंदिर संचालित हैं। टीबी मुक्त भारत अभियान में 512 गांव चिन्हित कर 414 शिविर लगाए गए।


रोजगार और निवेश में बरेली नंबर वन

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में 2025-26 में 2750 युवाओं को ऋण दिया गया। बरेली को पश्चिमी यूपी में प्रथम और प्रदेश में 10वां स्थान मिला। खाद्य प्रसंस्करण नीति 2017 में 56 इकाइयां स्थापित हुईं, 400 करोड़ का निवेश और 5000 रोजगार मिले। नीति 2023 में 38 इकाइयां स्वीकृत हुईं, 500 करोड़ निवेश और 4000 रोजगार सृजित हुए। मेगा फूड पार्क बहेड़ी में 133 एकड़ में पार्क विकसित हुआ। नबावगंज में 114 एकड़ में सरदार पटेल इम्प्लाईमेंट जोन प्रस्तावित है।

कल्याण योजनाओं में रिकॉर्ड लाभ

पीएम आवास ग्रामीण में 23357, सीएम आवास में 2780, शहरी में 50400 आवास बने। मनरेगा में 9.30 लाख परिवारों को रोजगार, 991.67 करोड़ खर्च। 106585 विधवा, 93337 वृद्धावस्था, 28202 दिव्यांग पेंशन दी जा रही है। 7.87 लाख राशन कार्ड धारकों को 16.50 लाख मीट्रिक टन निशुल्क राशन मिला। पीएम उज्जवला में 4.16 लाख को गैस कनेक्शन मिले।

बिजली और इंफ्रास्ट्रक्चर

पीएम सूर्यघर योजना में 24077 सोलर रूफटॉप लगे, बरेली प्रदेश में चौथे स्थान पर। त्वरित आर्थिक विकास योजना में 48.95 करोड़ से 100 सड़क निर्माण कार्य होंगे। ESIC अस्पताल का निर्माण 115.17 करोड़ से हो रहा है, 8 नवंबर 2026 तक पूरा होगा। STPI बरेली 18.50 करोड़ से बना। 

2014 से 2026 तक की प्रमुख उपलब्धियां

मंत्री ने बताया कि पीएम किसान में 5.45 लाख लाभार्थियों को 1858.39 करोड़, किसान ऋण मोचन में 94205 किसानों को 504.56 करोड़ मिले। गन्ना मूल्य भुगतान 13894.44 करोड़, गेहूं खरीद 10.88 लाख मीट्रिक टन, धान खरीद 15.88 लाख मीट्रिक टन हुई। 1.22 करोड़ आयुष्मान गोल्डन कार्ड बने। कुल औद्योगिक निवेश 18773.19 करोड़ से 40977 रोजगार सृजित हुए। 14798 स्वयं सहायता समूहों से 1.97 लाख महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ीं। 18 कस्तूरबा गांधी विद्यालय संचालित हैं। 2857 आंगनबाड़ी केंद्रों से 3.11 लाख लाभार्थियों को पुष्टाहार मिला। मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि डबल इंजन सरकार में बरेली विकास के नए आयाम छू रहा है। पर्यटन, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य हर क्षेत्र में रिकॉर्ड काम हुआ है।