-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: शिकारपुर–रामखेला मार्ग का हुआ शिलान्यास, विकास कार्यों की हुई शुरुआत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बिजनौर जिले के ग्राम रवाना शिकारपुर में पूर्व परिवहन मंत्री एवं वर्तमान एमएलसी अशोक कटारिया ने शिकारपुर से शैला खेड़ी व रामखेला मार्ग का शिलान्यास किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बिजनौर जिले के ग्राम रवाना शिकारपुर में पूर्व परिवहन मंत्री एवं वर्तमान एमएलसी अशोक कटारिया ने शिकारपुर से शैला खेड़ी व रामखेला मार्ग का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधिवत हवन-पूजन के बाद फीता काटकर कार्य की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान अशोक कटारिया ने केंद्र सरकार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासपरक नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य कर रही है। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उपस्थित लोगों में ग्राम प्रधान फुरकान अहमद, फैजान अहमद, राजू शर्मा, मयंक चौधरी, रामखेड़ा के ग्राम प्रधान त्रिवेंद्र शर्मा उर्फ बजरंगी, प्रमोद कुमार, सूरज सिंह, यशपाल सिंह, राजीव कुमार, विनय कुमार, मंडल अध्यक्ष गोहावर वीरेंद्र कुमार, सतवाई के ग्राम प्रधान जसवंत सैनी, ग्राम प्रधान मुकाम नरेश कुमार, देवराज सिंह, उदयराज सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
उत्तर प्रदेश: कटहल तोड़ते समय पेड़ से गिरा व्यक्ति, हादसे में हुआ घायल
उत्तर प्रदेश: अभिनव सिन्हा के जन्मदिवस पर भाजपा नेता ने दी शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश: बारिश के बाद सड़कें बनी तालाब, आवागमन ठप होने से लोग हुए परेशान
मध्य प्रदेश: हल्की बारिश में खुली सफाई व्यवस्था की पोल, नगर में गंदगी और जलभराव से लोग हुए परेशान
