-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए 49 लाख की साइबर ठगी का हुआ भंडाफोड़, मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली शेयर मार्केट में एल्गो ट्रेडिंग के नाम पर भारी मुनाफे का झांसा देकर 49.43 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले मुख्य आरोपी सचिन कुमार को साइबर क्राइम थाना बरेली पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली शेयर मार्केट में एल्गो ट्रेडिंग के नाम पर भारी मुनाफे का झांसा देकर 49.43 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले मुख्य आरोपी सचिन कुमार को साइबर क्राइम थाना बरेली पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लैपटॉप, 8 डेबिट कार्ड, 8 चेकबुक, आधार-पैन कार्ड, मोहरें, मोबाइल व अन्य कई दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने SMC ब्रोकिंग ऐप के नाम पर फर्जी लिंक और वेबसाइट तैयार कर लोगों को निवेश का लालच दिया। पीड़ित आलोक दूबे निवासी आशीष रॉयल पार्क डेंटल कॉलेज की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि 16 जनवरी 2026 से 30 अप्रैल 2026 के बीच 20 ट्रांजेक्शन में कुल 49,43,898 रुपये जमा कराए गए, जबकि 15% कमीशन और 18% GST के नाम पर अतिरिक्त रकम भी वसूली गई। जांच में सामने आया कि आरोपी ने SMC ब्रोकिंग डॉट कॉम और स्टार्ट इन्वेस्टमेंट डॉट कॉम नाम से फर्जी ऐप/वेबसाइट तैयार कर ठगी को अंजाम दिया। रकम प्राप्त होने के बाद वह आईडी डीएक्टिवेट कर देता था और पैसे को क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर हवाला के जरिए कैश में निकालता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को 12 जून 2026 को देहरादून के सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि ठगी के पैसों को छिपाने के लिए आरोपी खाताधारकों के आधार कार्ड का पता बदलवाकर नए पते पर खाते संचालित करता था। मामले में 31 लाख रुपये की राशि को होल्ड कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में गंभीर धाराएं बढ़ाते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी की कार्रवाई साइबर क्राइम थाना बरेली की टीम ने प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पाण्डेय सहित अन्य पुलिस कर्मियों के सहयोग से की। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।
उत्तर प्रदेश: शिकारपुर–रामखेला मार्ग का हुआ शिलान्यास, विकास कार्यों की हुई शुरुआत
उत्तर प्रदेश: कटहल तोड़ते समय पेड़ से गिरा व्यक्ति, हादसे में हुआ घायल
उत्तर प्रदेश: अभिनव सिन्हा के जन्मदिवस पर भाजपा नेता ने दी शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश: बारिश के बाद सड़कें बनी तालाब, आवागमन ठप होने से लोग हुए परेशान
मध्य प्रदेश: हल्की बारिश में खुली सफाई व्यवस्था की पोल, नगर में गंदगी और जलभराव से लोग हुए परेशान
