Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी में चेयरमैन क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का हुआ  भव्य शुभारंभ, पहले मैच में आजाद क्लब बी की हुई जीत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 13/11/2026 02:56:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 13/11/2026 02:56:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कस्बे के रबर फैक्ट्री कॉलोनी स्थित खाली मैदान में बृहस्पतिवार को चेयरमैन क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कस्बे के रबर फैक्ट्री कॉलोनी स्थित खाली मैदान में बृहस्पतिवार को चेयरमैन क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम, अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हारून चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आजाद क्रिकेट क्लब बी और नेचुरल स्टार की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर आजाद क्रिकेट क्लब बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेचुरल स्टार की टीम 10 ओवर में 63 रन ही बना सकी। इस तरह आजाद क्रिकेट क्लब बी ने 16 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

आजाद क्लब के खिलाड़ी अजीम को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने महज सात गेंदों में 17 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में तीन विकेट हासिल किए। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हारून चौधरी ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें नौ टीमें फतेहगंज पश्चिमी की और तीन टीमें आसपास के क्षेत्रों की हैं। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर देना है। इस अवसर पर चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, जेई मनोज यादव, सभासद प्रदीप गुप्ता, शराफत हुसैन, मौलाना अहसन अंसारी, तस्लीम उर्फ टिंकू, जाकिर हुसैन, सतीश चंद्र माहेश्वरी, कृपाल सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, जगत सिंह उर्फ सनी, वसीम, आदिल, जय बाबू, जुनैद, विट्टी भाई, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद हसन सहित नगर पंचायत के सभासद और कर्मचारी मौजूद रहे। मैच की कमेंट्री रिजवान भाई ने की।

Related News

मध्य प्रदेश: सूखाग्रस्त झाबुआ में पेयजल संकट नहीं ने देंगे, थांदला को भी मिलेगा पर्याप्त पानी: कलेक्टर

उत्तर प्रदेश: पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरी, बैटरी-इन्वर्टर समेत सामान ले गए चोर

Starship Setback: अंतरिक्ष में पहुंचा स्टारशिप, लेकिन वापसी में फेल हुआ एलन मस्क का बड़ा दांव! 26 स्टारलिंक सैटेलाइट्स सफलतापूर्वक तैनात

उत्तर प्रदेश: अधिवक्ताओं की चार प्रमुख मांगों को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन, विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल हुआ प्रतिनिधिमंडल

Under-19 Asia Cup: पाकिस्तान ने भारत के सामने रखा 338 रनों का लक्ष्य, उस्मान खान ने जड़ा शानदार शतक

छत्तीसगढ़: बसपा ने वरिष्ठ कार्यकर्ता की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, 6 दिसंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा महापरिनिर्वाण दिवस


Featured News