Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गहोई वैश्य सभा का भव्य शपथ ग्रहण समारोह, दिग्गज जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश:  Published by: Arbindr Kumar Gupta , Date: 28/03/2026 10:19:41 am Share:
  • उत्तर प्रदेश:
  • Published by: Arbindr Kumar Gupta ,
  • Date:
  • 28/03/2026 10:19:41 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: चम्बल क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जनप्रतिनिधियों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति चम्बल क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इ

विस्तार

उत्तर प्रदेश: चम्बल क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जनप्रतिनिधियों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति चम्बल क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है। चम्बल क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा के तत्वावधान में आगामी दिनों में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन 

के मंत्री राकेश शुक्ला, सेवा आयोग के अध्यक्ष श्यामसुंदर गुप्ता, गहोई वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल छिरोलिया (डब्बू भैया) की विशेष उपस्थिति प्रस्तावित है।इसके साथ ही सेवढ़ा विधायक  प्रदीप अग्रवाल, लहार विधायक  अम्बरीश शर्मा (गुड्डू) एवं पूर्व विधायक श्रीमती इमरती देवी के भी शामिल होने की संभावना है। आयोजकों द्वारा बताया गया है कि समारोह में नवगठित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी तथा समाज की एकता, संगठन और विकास को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिए जाएंगे। समिति ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।