-
☰
उत्तर प्रदेश: आग लगने के कारण घर हुआ राख, नकदी-गहने सहित लाखों का नुकसान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धर्मातपुर ग्राम सभा से है, जहां पर प्रसिद्ध गोंड पुत्र लहरी गोड के घर लगभग 3:00 बजे अपरान्ह खाना बनाते समय मड़ई के घर में आग लगने से घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धर्मातपुर ग्राम सभा से है, जहां पर प्रसिद्ध गोंड पुत्र लहरी गोड के घर लगभग 3:00 बजे अपरान्ह खाना बनाते समय मड़ई के घर में आग लगने से घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। घर की महिलाओं ने बताया कि बच्चे विद्यालय से आए घर में खाना नहीं होने के कारण वे सभी रोने लगे जिससे कि उनके लिए रोटी और सब्जी बनाने के लिए चूल्हे में आग जला करके महिला, जैसे ही चौकी और बेलन लाने के लिए घर के अंदर गई। वैसे ही अचानक मड़ई में आग लग गई जिससे कि उसके आते-आते घर में आग़ पूरा फैल चुकी थी। उसके शोर मचाने के बाद लोग इकट्ठा हुए तब तक आग़ बहुत काफी फैल चुकी थी और ग्रामीणों को इसकी सूचना जैसे ही मिले। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड वालों को फोन करके सूचना दें और जब तक फायर ब्रिगेड और ग्रामीण मौजूद होते तब तक घर का सामान जल के राख हो गया और प्रसिद्धि गोंड के तीन लड़के थे। तीनों लड़कों की शादी हो चुकी थी। तीनों बहू के पास जो भी गहने थे सब गहने जल गए और साथ में लगभग 40 से 50 हजार रुपया भी जल गया घर के सदस्यों को छोड़कर और पशुओं को छोड़कर बाकी सब कुछ जल के राख हो गया। दो डीजल भी जल कर राख हो गया, जिसके सहारे वह अपना खेती के सिंचाई का काम करते थे फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया जिससे कि आसपास में जो भी गेहूं की फसल लगी हुई थी। वह बर्बाद होने से बच गई आग लगभग एक घंटा लगातार जली इसके बाद धीरे-धीरे ग्रामीण और फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग़ पर काबू पाया प्रसिद्ध गोंड का घर गांव से काफी दूर सिवान में है, जिससे कि लोगों को पहुंचने में काफी देर हो गई इस खबर से पूरे क्षेत्र में दहशक फैल गई है और लोगों को जैसे ही जानकारी हुई तुरंत उनके घर आना जाना लोगों का चालू हो गया और लोगों उपस्थित होकर उनको ढाढ़स बधाने का प्रयास कर रहे थे।
दिल्ली: गुरुग्राम में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट, 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे
महाराष्ट्र: बजरंग दल द्वारा सुपो पलसी में रामनवमी का भव्य आयोजन, भक्तिमय माहौल में गूंजा “जय श्रीराम
उत्तर प्रदेश: सहायक अध्यापक पर गंभीर आरोप ग्रामीणों ने कार्रवाई की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में फर्जी दरोगा बनकर शादी रचाने की साजिश नाकाम, युवक हिरासत में
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 की टीम पहुँची सिंगहाचन्दा गाँव, बालिकाओं को किया जागरूक