-
☰
उत्तर प्रदेश: सूरजपुर के उमंग प्लाजा क्षेत्र में घटना, पत्नी की शिकायत पर पुलिस ले गई थी थाने
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित उमंग प्लाजा वाली गली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ नवजीत यादव के मकान में रहने वाले हर्षित यादव नाम के युवक ने बीती रात फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच हुआ आपसी विवाद बताया जा रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित उमंग प्लाजा वाली गली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ नवजीत यादव के मकान में रहने वाले हर्षित यादव नाम के युवक ने बीती रात फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच हुआ आपसी विवाद बताया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस हर्षित की पत्नी निप्पन यादव और उनके दो बच्चों—9 वर्षीय अग्रिम और 5 वर्षीय सुग्रीम—को अपने साथ थाने ले आई, ताकि रात में दोबारा झगड़ा न हो। सुबह मिली मौत की खबर रात करीब 3:00 बजे जब घर पर हर्षित अकेला था, उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब इस घटना की जानकारी हुई, तो इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। एक हंसता-खेलता परिवार इस आपसी कलह की भेंट चढ़ गया, जिससे दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (13 फरवरी) की रात हर्षित यादव शराब के नशे में घर पहुंचा था। नशे की हालत में उसका अपनी पत्नी निप्पन यादव के साथ झगड़ा हुआ और उसने पत्नी के साथ मारपीट की। विवाद बढ़ता देख पत्नी ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की कार्रवाई और घटनाक्रम
सूचना पर पहुंची पुलिस हर्षित यादव को हिरासत में लेकर थाने ले गई। चूंकि हर्षित अत्यधिक नशे में था, इसलिए पुलिस ने उसे ज्यादा देर थाने में नहीं रखा और रात करीब 1:00 बजे वापस उसके निवास स्थान पर छोड़ दिया।
उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ में रमजानुल मुबारक की अहमियत पर दी गई जानकारी
उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ में पत्रकार के घर से वन विभाग ने पकड़े 6 जहरीले सांप
राजस्थान: शिवरात्रि पर समेलिया महादेव मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन
झारखण्ड: कतरास में ‘होटल आश्रय’ पर उठे सवाल, पुलिस जांच के बाद एहतियातन बंद
उत्तर प्रदेश: खुर्जा के वरिष्ठ कवि डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी सम्भल में हुए सम्मानित