-
☰
उत्तर प्रदेश: बरेली में शिया मस्जिद पर हमले के विरोध में प्रदर्शन, संयुक्त राष्ट्र में मुद्दा उठाने की मांग
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हुए आतंकी हमले के विरोध में बरेली का शिया समुदाय आक्रोशित नजर आया। घटना के विरोध में लोगों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और पाकिस्तान में शिया समुदाय के खिलाफ जारी हिंसा की कड़ी निंदा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हुए आतंकी हमले के विरोध में बरेली का शिया समुदाय आक्रोशित नजर आया। घटना के विरोध में लोगों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और पाकिस्तान में शिया समुदाय के खिलाफ जारी हिंसा की कड़ी निंदा की प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक पहचान के आधार पर किसी समुदाय को निशाना बनाना मानवता के खिलाफ अपराध है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में शिया समाज के खिलाफ हमले और उत्पीड़न की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय हैं शिया समुदाय के कलीम हैदर सैफी और जामा मस्जिद के इमाम सैय्यद हसीन हैदर नक़वी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में भारत सरकार से मांग की गई कि वह इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र सहित अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से उठाए और पाकिस्तान पर दबाव बनाकर वहां के शिया समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित कराए प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद के खिलाफ ठोस और निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि जब तक ऐसे हमलों पर कड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया नहीं होगी, तब तक निर्दोष लोगों की जान खतरे में पड़ती रहेगी इस दौरान शोहेब रिजवी, वसीम अहमद, अली हुसैन, जाकिर हुसैन, जमीर रज़ा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन लोगों के चेहरों पर घटना को लेकर गहरा रोष साफ झलक रहा था।
उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ में रमजानुल मुबारक की अहमियत पर दी गई जानकारी
उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ में पत्रकार के घर से वन विभाग ने पकड़े 6 जहरीले सांप
राजस्थान: शिवरात्रि पर समेलिया महादेव मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन
झारखण्ड: कतरास में ‘होटल आश्रय’ पर उठे सवाल, पुलिस जांच के बाद एहतियातन बंद
उत्तर प्रदेश: खुर्जा के वरिष्ठ कवि डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी सम्भल में हुए सम्मानित