Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: माँ महेश्वरी धाम मेले की तैयारियों का निरीक्षण, लापरवाही पर सफाईकर्मियों का वेतन रोका

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Dinesh Kumar , Date: 21/03/2026 03:41:27 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Dinesh Kumar ,
  • Date:
  • 21/03/2026 03:41:27 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ महेश्वरी धाम भेड़ी डांडा में चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। वर्षों से चले आ रहे इस विशाल मे

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ महेश्वरी धाम भेड़ी डांडा में चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। वर्षों से चले आ रहे इस विशाल मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु माँ के दर्शन कर मन्नतें मांगते हैं। मेले की व्यवस्थाओं और सुरक्षा का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं का खाका खींचने के लिए तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी सरीला ने संयुक्त रूप से मेला परिसर और नदी किनारे का मुआयना किया। इस दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और पुलिस निगरानी चौकियों के स्थानों का बारीकी से जाँच की।
सफाई व्यवस्था पर भड़के बीडीओ, वेतन रोकने के निर्देश


निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी उस समय सख्त नजर आए जब मेला क्षेत्र में तैनात सफाईकर्मी अपनी ड्यूटी से गायब मिले। गंदगी और कर्मचारियों की लापरवाही देख बीडीओ का पारा चढ़ गया। उन्होंने इस घोर लापरवाही पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने के कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं मेला समिति अध्यक्ष हरिकिशन द्विवेदी ने बताया कि मेला परिसर में पानी छाया ओर दुकानदारों के लिए लाइट की समुचित व्यवस्था की गई है और भक्तों के रुकने की उत्तम व्यवस्था की गई है जिससे किसी भी प्रकार की दुकानदारों और मा भक्तों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।
 


Featured News