Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बारिश से जनजीवन प्रभावित, फसलों को नुकसान; कुट्टू का आटा खाने से 25 से अधिक बीमार'

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , Date: 21/03/2026 03:35:01 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ajay Saxena ,
  • Date:
  • 21/03/2026 03:35:01 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिला बिजनौर में लगतार वर्षा से सड़को पर जल भरा और यातायात बाधित हुआ और अचानक बदले मौसम ने ठंड भी बढ़ा दी है I फ़सलें भी तेज़ हवाएँ और बारिश के कारण संकट मे है I गेहूँ और सरसों की फसल तेयारी की और है

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिला बिजनौर में लगतार वर्षा से सड़को पर जल भरा और यातायात बाधित हुआ और अचानक बदले मौसम ने ठंड भी बढ़ा दी है I फ़सलें भी तेज़ हवाएँ और बारिश के कारण संकट मे है I गेहूँ और सरसों की फसल तेयारी की और है ऐसे में इस मौसम से खेतों में खडी फसलें नीचे की ओर गिर गई हैं I जिस से उत्पादन में कमी आने का डर बना हुआ है I किसान इसे अप्रत्याशित संकट बता रहे हैं I मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक हल्की बारिश और ठंड बने रहने की संभावना जताई गई है I उधर तेज हवाओं के कारण विद्युत आपूर्ति भी खराब हो रही है, ग्रामीण क्षेत्र में पेडों के ऊपर लाइन टूटकर गिरने से समस्या बनी है I लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियो व कर्मचारियों की अच्छी मेहनत और समय रहते लाइन से पेडों को हटाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई है I

वहीं दूसरी ओर तहसील नजीबाबाद के थाना मंडावली क्षेत्र में कुट्टू के आटे का सेवन करने के बाद सिकरोडा, खेरुल्लापुर और आस-पास के गांव में लगभाग 25 से अधिक ग्रामीण अचानक बीमार पड़ गए I प्रभावित महिलाएँ और बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नज़दीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया I स्वास्थ्य विभाग ने आते के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है, खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता की गंभीरता को उजागर करती है I ऐसे में खाद्य सामाग्री की गुणवक्ता पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है I 


Featured News