Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जिगना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 15/06/2026 06:21:27 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 15/06/2026 06:21:27 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिगना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिगना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 किलो 264 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपराना रजत कौशिक के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम भिलगौर तिराहा के पास से मोटरसाइकिल सवार कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक बोरे में रखा 10 किलो 264 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया। मीरजापुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।