-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार और महिला उत्पीड़न मुद्दों पर हुई चर्चा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली रविवार को रोहिल्ला होटल में राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली रविवार को रोहिल्ला होटल में राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव डॉ. प्रेम सिंह रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा इसका व्यापक स्तर पर विस्तार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार संरक्षण के लिए संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण है और इसे जमीनी स्तर तक सक्रिय करना आवश्यक है। बैठक में बरेली जिला अध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश उप सचिव सरदार मनी सिंह, प्रदेश प्रभारी श्याम सुंदर लोधी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने संगठन की गतिविधियों को जनहित से जोड़ने और सामाजिक समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर बल दिया। बैठक के दौरान महिला उत्पीड़न और मानवाधिकार से जुड़े विभिन्न मामलों पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना संगठन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव डॉ. प्रेम सिंह, जिला अध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश सचिव संजीव कुमार शर्मा, प्रदेश उप सचिव ठाकुर उमेश सिंह, बरेली महानगर अध्यक्ष हरीश कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह, जिला संगठन मंत्री गंगासाय राजपूत, मीरगंज तहसील प्रभारी डॉ. मुदित प्रताप सिंह, हर्ष पाल राजपूत, विजेंद्र सिंह राजपूत, श्याम सुंदर लोधी, सरदार मनी सिंह, केपी सिंह लोधी, देवी सिंह रघुवंशी, विजेंद्र कुमार, विधिक सलाहकार रंजीत सिंह, मनोज गंगवार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उत्तराखंड: अंबिका दरबार में 18 से 22 जून तक होगा नवकुंडीय महायज्ञ व प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव
उत्तर प्रदेश: लिस-व्यापारी बैठक में सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश: मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक में भ्रष्टाचार व वोटर लिस्ट अनियमितताओं पर चर्चा
राजस्थान: आर्यिकारत्न माताजी ससंघ के मंगल प्रवेश का हुआ पोस्टर विमोचन
