-
☰
No image found.
दिल्ली: ड्यूटी के दौरान हादसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल की हुई मौत, स्कूटर सवार फरार
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: राजधानी में ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल अनिल (39) की मौत हो गई।
विस्तार
दिल्ली: राजधानी में ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल अनिल (39) की मौत हो गई। घटना 13 जून 2026 को रिंग रोड स्थित आईएसबीटी कश्मीरी गेट के पास हुई, जब वह शांति वन से चांदगी राम अखाड़ा की ओर जाने वाले यातायात को नियंत्रित कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, इसी दौरान हनुमान मंदिर की ओर से आ रहे तीन लोगों से सवार एक स्कूटर ने हेड कांस्टेबल अनिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए, तभी पीछे से आ रहे एक मिनी ट्रक (गुड्स कैरियर) ने उन्हें कुचल दिया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल अनिल को तत्काल सिविल लाइंस स्थित सुष्रुत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद स्कूटर सवार मौके से फरार हो गए, जबकि मिनी ट्रक चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार स्कूटर सवारों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक हेड कांस्टेबल अनिल मूल रूप से राजस्थान के कोटपूतली क्षेत्र के जटगनवारा गांव के निवासी थे। वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के छतरपुर क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे थे। घटना के बाद पुलिस विभाग और परिजनों में शोक की लहर है।
उत्तराखंड: अंबिका दरबार में 18 से 22 जून तक होगा नवकुंडीय महायज्ञ व प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव
उत्तर प्रदेश: लिस-व्यापारी बैठक में सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश: मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार और महिला उत्पीड़न मुद्दों पर हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश: मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक में भ्रष्टाचार व वोटर लिस्ट अनियमितताओं पर चर्चा
राजस्थान: आर्यिकारत्न माताजी ससंघ के मंगल प्रवेश का हुआ पोस्टर विमोचन
