-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बिजली पोल और ट्रांसफार्मर हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उठाई आवाज, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जनपद गाजीपुर की नौदर ग्राम सभा में सड़क निर्माण एवं आवागमन में बाधा बन रहे बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जनपद गाजीपुर की नौदर ग्राम सभा में सड़क निर्माण एवं आवागमन में बाधा बन रहे बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के बीच स्थित बिजली के पोल एवं ट्रांसफार्मर के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कर पोल और ट्रांसफार्मर को किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराए, ताकि सड़क निर्माण कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके और लोगों को आवागमन में राहत मिल सके। इस दौरान नंदलाल यादव, प्रिंस यादव, अवधेश यादव, मुन्ना विश्वकर्मा, दशरथ राम, अवधेश विश्वकर्मा, इंद्रमणि राम, कतवारू राम, कन्हैया यादव, राजनारायण यादव, अजीत भारती तथा टुनटुन राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ ही आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
उत्तराखंड: अंबिका दरबार में 18 से 22 जून तक होगा नवकुंडीय महायज्ञ व प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव
उत्तर प्रदेश: लिस-व्यापारी बैठक में सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश: मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार और महिला उत्पीड़न मुद्दों पर हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश: मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक में भ्रष्टाचार व वोटर लिस्ट अनियमितताओं पर चर्चा
राजस्थान: आर्यिकारत्न माताजी ससंघ के मंगल प्रवेश का हुआ पोस्टर विमोचन
