Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: वृहद रोजगार मेला किया गया आयोजित, 5000 में से 1614 अभ्यर्थी लोग किए गए चयनित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 25/03/2026 03:10:52 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 25/03/2026 03:10:52 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर मे 24 मार्च, 2026 (सू0वि0) -  उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम के अवसर पर उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अधीन सेवायोजन कार्यालय द्वारा आज दिनांक- 24.03.2026 को वृहद रोजगार मेला का आयोजन ऑडिटोरियम परिसर, विकास भवन के पास, गाजीपुर में किया गया। मेला का शुभारम्भ श्रीमती सपना सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष तथा श्रीमती सरिता अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा फीता काटकर किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर मे 24 मार्च, 2026 (सू0वि0) -  उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम के अवसर पर उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अधीन सेवायोजन कार्यालय द्वारा आज दिनांक- 24.03.2026 को वृहद रोजगार मेला का आयोजन ऑडिटोरियम परिसर, विकास भवन के पास, गाजीपुर में किया गया। मेला का शुभारम्भ श्रीमती सपना सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष तथा श्रीमती सरिता अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह पहल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।  सरकार का उद्देश्य है कि जनपद का प्रत्येक युवा अपने कौशल और योग्यता के अनुरूप रोजगार प्राप्त कर सके। ‘मिशन रोजगार’ के माध्यम से न केवल सरकारी एवं निजी क्षेत्र में अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, बल्कि युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। उन्होने सभी युवाओं से आग्रह किया कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं, अपनी प्रतिभा को पहचानें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी करें। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन सराहनीय है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए द्वार खुल रहे हैं। अंत में, उन्होने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामना दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गाजीपुर सरिता अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की इस पहल से विगत नौ वर्षो में रोजगार के नये अवसर प्रदान हुए है। जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया जो कि सराहनीय है। उन्होने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मेला में कुल 60 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम-गाजीपुर, उत्कर्ष स्मॉल फाईनेंस बैक वाराणसी, एस आई एस सिक्योरिटी गार्ड, क्वैस कार्पोरेशन प्रा0लि0, सेफ एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स, न्यू हॉलैण्ड ट्रैक्टर, अशोक लेलैण्ड लि0, एम आर एफ टायर्स,  स्नाइडर इलेक्ट्रिक, लाउन्ड्री मेट, हिन्डाल्को रेनूकोट, क्वैश कापर्स, खेतिहर आर्गेनिक, इन्नोवसोस सर्विसेज प्रा0लि0, डी0एम0सी0 प्रा0लि0, महादेव हनुमत विजय, विजन इण्डिया प्रा0लि0, गीगा कार्पसोल, रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा0लि0, पी0एन0बी0 मेट लाईफ, आदि कम्पनियों/नियोजकों द्वारा संविदा बस चालक, सुरक्षा गार्ड, आपरेशन एसिस्ट, मशीन आपरेटर, हेल्पर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सेल्स टेªनर, सेल्स आफिसर, सुरक्षा सुपरवाईजर, टेक्निशियन, ई0वी0 तीन पहिया चालक, नैप्स ट्रेनी आदि पदों पर चयन किया गया। मेला में लगभग 5000 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 1614 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया। कार्यक्रम  के अन्त में जिला सेवायोजन अधिकारी विवेकानन्द ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित अभ्यर्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं अभ्यर्थी उपस्थित रहे।