-
☰
उत्तर प्रदेश: मां कल्याणी देवी धाम में सत चंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं की बढ़ी भीड़
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: देल्हूपुर कलानी क्षेत्र के मां कल्याणी देवी धाम पर चल रहे सत चंडी महायज्ञ में दर्शनार्थियों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: देल्हूपुर कलानी क्षेत्र के मां कल्याणी देवी धाम पर चल रहे सत चंडी महायज्ञ में दर्शनार्थियों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। सुबह से शाम तक सब चंडी महायज्ञ में लोग सम्मिलित हो रहे हैं महायज्ञ की वजह से मां कल्याणी देवी धाम पर सारा दिन पूजा पाठ करने वालों के साथ ही लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। शाम होते ही लोगों की संख्या और अधिक बढ़ जाती है दिन भर लोग पूजा पाठ करते और अपनी मन्नत को पूरा करते।
लोगों का मानना है कि मां कल्याणी देवी धाम और सब चंडी महायज्ञ का दर्शन एवं पूजा पाठ करने से लोगों की मान्यताएं अवश्य पूर्ण होती है। वही विगत कई वर्षों से मां सब चंडी महायज्ञ कार्यक्रम को संचालित करने वाले भक्त बॉयज एंड गर्ल स्कूल एंड कॉलेज के प्रबंधक बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी (पिंटू तिवारी) ने समस्त क्षेत्र, प्रदेश,देश, वासियो के लिए। मां कल्याणी देवी से सुख समृद्धि कल्याण की कामना करते हुए। समस्त क्षेत्रवासियो को आमंत्रित किया है। आप लोग 25 मार्च2026 बुधवार को हवन करने तथा 26 मार्च 2026 गुरुवार को अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें। और मां कल्याणी देवी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
दिल्ली: गुरुग्राम में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट, 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे
महाराष्ट्र: बजरंग दल द्वारा सुपो पलसी में रामनवमी का भव्य आयोजन, भक्तिमय माहौल में गूंजा “जय श्रीराम
उत्तर प्रदेश: सहायक अध्यापक पर गंभीर आरोप ग्रामीणों ने कार्रवाई की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में फर्जी दरोगा बनकर शादी रचाने की साजिश नाकाम, युवक हिरासत में
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 की टीम पहुँची सिंगहाचन्दा गाँव, बालिकाओं को किया जागरूक