Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: रामनवमी पर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा सोनभद्र, निकली भव्य शोभा यात्रा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar(UP) , Date: 28/03/2026 11:08:17 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Anand Kumar(UP) ,
  • Date:
  • 28/03/2026 11:08:17 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामनवमी पर सोनभद्र जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. भगवा झंडे और श्रीराम के जयकारों से शहर सहित पूरा गांव भक्तिमय हो गया. गगनभेदी जयकारों के बीच

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामनवमी पर सोनभद्र जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. भगवा झंडे और श्रीराम के जयकारों से शहर सहित पूरा गांव भक्तिमय हो गया. गगनभेदी जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा मे शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रही. ढोल नगाड़े की धुन पर श्रीराम भक्त जमकर थिरके. इस दौरान युवाओं ने विविध तरह के करतब भी दिखाते हुए शौर्य का प्रदर्शन किया. जिले के रावर्टसगंज, मधुपुर, सुकृत, चोपन, डाला, रेणुकूट, ओबरा, पिपरी अनपरा,शक्तिनगर बीजपुर, म्योरपुर, दुद्धी, विंढमगंज, कोन सहित अन्य इलाकों में महावीरी झंडा सहित विभिन्न देवी देवताओं के रूप धरे कलाकार व प्रतिमा शोभा यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे. यात्रा में शामिल युवाओं की टोली हाथों में लाठी- डंडा और तलवार लिए अपने शौर्य को प्रदर्शित करते रहे. जिले के कई इलाकों में जगह-जगह भक्तों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया. श्री राम दरबार की आरती उतारी और महिलाओं द्वारा सोहर भी गया गया. विभिन्न संस्थाओं ने स्टाल लगाकर भक्तों को शरबत, बिस्कुट, पानी सहित खाने-पीने की चीजें उपलब्ध कराई. जिले के कई आदिवासी

 इलाकों में लोगों ने 9 दिन की उपासना के बाद शुक्रवार की सुबह जईया जुलूस निकालकर गांव तथा नगर भ्रमण किया. जुलूस में देवी की आई सवारी में भक्तों ने अपने त्रिशूल से गालों का विच्छेदन कर देवियों को प्रसन्न किया तथा मंदिरों में पूजन अर्चन किया. रामनवमी पर दुद्धी नगर भगवा झंडा से पटा रहा. युद्ध कलाओं के प्रदर्शन और मां काली, मां दुर्गा और श्री राम लाल की झांकी के साथ पूरे नगर और मोहल्ले में शोभा यात्रा निकाली गई. कई गांवों से आए कलाबाजों ने लाठी, डंडा भा ला, तलवार समेत अन्य प्राचीन युद्ध के अस्त्र शस्त्रों के करतब दिखाए. शोभायात्रा में सबसे पहले बाइक सवार युवा शक्ति के लोग हाथों में तलवार लिए आगे चल रहे थे. उसके पीछे दुर्गावाहिनी का रेला चल रहा था. रानी लक्ष्मीबाई समेत अन्य वीरांगना का रूप स्कूटी सवार दुर्गा वाहिनी में दर्जनों किशोरियां सिर पर पगड़ी और भगवा वेश में आकर्षण की केंद्र रहीं. शोभा यात्रा का समापन संकट मोचन मंदिर चौक पर हुआ. जहां विभिन्न अखाड़े से आए सैकड़ो कलाकारों ने युद्ध कलाओं का प्रदर्शन किया. सुरक्षा की दृष्टि से जिला मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्रों में पुलिस सहित पीएसी बल अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ किया।