-
☰
उत्तर प्रदेश: पहले ही प्रयास में सुजाता सरोज बनीं खंड विकास अधिकारी (BDO), बामसेफ परिवार में जश्न
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अपनी प्रतिभा और कड़े संघर्ष के दम पर समाज की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे किसी भी शिखर को छू सकती हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अपनी प्रतिभा और कड़े संघर्ष के दम पर समाज की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे किसी भी शिखर को छू सकती हैं। बामसेफ (BAMCEF) के प्रदेश महासचिव इंजीनियर शिवराम जी की सुपुत्री सुजाता सरोज ने UPPCS 2024 की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। सुजाता सरोज का चयन उनके प्रथम प्रयास में ही खंड विकास अधिकारी (BDO) के प्रतिष्ठित पद पर हुआ है जैसे ही यह खबर सार्वजनिक हुई, पूरे बामसेफ परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सुजाता सरोज की यह उपलब्धि उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो प्रशासनिक सेवाओं में जाकर देश और समाज की सेवा करना चाहते हैं। जानकारों का कहना है कि सुजाता ने अपनी तैयारी के दौरान अनुशासन और कड़ी मेहनत को अपना मूल मंत्र बनाया, जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें पहले ही प्रयास में यह बड़ी कामयाबी हासिल हुई। इस गौरवपूर्ण अवसर पर बामसेफ परिवार की ओर से सुजाता सरोज और उनके पिता इंजीनियर शिवराम जी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की गई हैं संगठन के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सुजाता की यह जीत समाज के शैक्षणिक उत्थान की दिशा में एक मील का पत्थर है सुजाता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और अपने कठिन परिश्रम को दिया है। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी सुजाता सरोज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और उम्मीद जताई है कि वे अपने पद पर रहते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करेंगी।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत