-
☰
उत्तर प्रदेश: कोतवाल मृत्युंजय पाठक की पहल से गांव-गांव पहुंचा मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं को किया गया जागरूक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत थाना बांसी पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक (कोतवाल) बांसी मृत्युंजय पाठक
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत थाना बांसी पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक (कोतवाल) बांसी मृत्युंजय पाठक के कुशल नेतृत्व और सार्थक प्रयासों के चलते पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम छितौना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और छात्राओं को नए कानून, साइबर अपराध से बचाव, एंटी रोमियो अभियान तथा महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेंदु सिंह के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान को कोतवाल मृत्युंजय पाठक द्वारा बेहद प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। उनके नेतृत्व में थाना बांसी पुलिस लगातार क्षेत्र में पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी उपायों के प्रति जागरूक कर रही है, जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा भी सराहना की जा रही है। इस दौरान महिलाओं को 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 101 अग्निशमन सेवा और 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में भी विस्तार से बताया गया तथा आवश्यकता पड़ने पर इन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उप निरीक्षक राजनाथ सिंह, कांस्टेबल राजेश कुमार मौर्य, महिला कांस्टेबल प्रियंका और होमगार्ड विजय दूबे मौजूद रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोतवाल मृत्युंजय पाठक के नेतृत्व में थाना बांसी पुलिस जिस सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता के लिए कार्य कर रही है, वह क्षेत्र के लिए सराहनीय पहल है। लगातार चलाए जा रहे ऐसे अभियानों से महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति भरोसा मजबूत हो रहा है।