Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: देश का सबसे बड़ा 40 फीट लंबा त्रिशूल विश्वनाथगंज पहुँचा, सनातन हिंदू एकता का भव्य स्वागत

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Prashant (Pratapgarh) , Date: 09/02/2026 09:49:13 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Prashant (Pratapgarh) ,
  • Date:
  • 09/02/2026 09:49:13 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: देश का सबसे बड़ा 40 फीट लंबा त्रिशूल लेकर निकली माँ त्रिशूल यात्रा रविवार, 8 फरवरी 2026 को प्रतापगढ़ जिले के प्रथम पड़ाव विश्वनाथगंज पहुँची, जहाँ सनातन हिंदुओं द्वारा भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: देश का सबसे बड़ा 40 फीट लंबा त्रिशूल लेकर निकली माँ त्रिशूल यात्रा रविवार, 8 फरवरी 2026 को प्रतापगढ़ जिले के प्रथम पड़ाव विश्वनाथगंज पहुँची, जहाँ सनातन हिंदुओं द्वारा भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया।

बताया जा रहा है कि यह माँ त्रिशूल यात्रा छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) से प्रारंभ हुई है। प्रतापगढ़ में प्रवेश करते ही पहले दिल्लूपुर, उसके बाद विश्वनाथगंज में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का जोरदार अभिनंदन किया।

त्रिशूल के स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
“जय श्रीराम”, “हर-हर महादेव”, “ॐ नमः शिवाय” के गगनभेदी उद्घोषों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।

इस भव्य आयोजन में विशेष रूप से भाजपा नेत्री प्रतिभा सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार मौर्य, वरिष्ठ नेता शंभूनाथ मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह (विक्रांत), राजेंद्र सिंह, दिवाकर सिंह, भागीरथी सिंह (प्रधान), नितिन मिश्रा, पंकज शर्मा, संजय सिंह, रज्जू सिंह, उमेश प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान सोमनाथ भट्ट, अनूप शर्मा, जसवंत यादव सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु और सनातन प्रेमी उपस्थित रहे।

माँ त्रिशूल यात्रा को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और सनातन एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।