Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जमानिया में नोडल शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, ड्रॉपआउट बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 26/03/2026 09:58:06 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 26/03/2026 09:58:06 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जमानियां के सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने  का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया गया।इस अवसर पर शिक्षकों को संबो

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जमानियां के सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने  का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया गया।इस अवसर पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए सुनील कुमार द्वारा बताया गया कि जो बच्चे ड्रॉप आउट है या आउट ऑफ़ स्कूल हैं उन बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर शिक्षक अपने सेवित विद्यालयों में प्रवेश करें।एकेडमिक रिसॉर्स पर्सन अरविन्द कुमार

 सिंह द्वारा बताया गया कि ड्रॉप आउट के अंतर्गत वे बच्चे आते हैं जो एक अकादमिक वर्ष में संचई 30 दिनों तक अनुपस्थित रहते हैं और उनका रिजल्ट 35 प्रतिशत से कम रहता है।यह प्रशिक्षण दो बैच में हो रहा है।एक बेच का प्रशिक्षण उच्च प्राथमिक विद्यालय ताजपुर में रहा है।इस अवसर पर ARP अरविंद कुमार सिंह,प्रेम कुमार यादव, अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ सिंह, अखिलेश गिरी,सुरेश कुमार अनिल कुमार  हेमन्त राजभर आदि लोग उपस्थित थे।