Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शराब की दुकानों के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, डीएम द्वारा गठित टीम ने की बातचीत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 23/06/2026 02:15:26 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 23/06/2026 02:15:26 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद की ललौरी खेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम खेड़ा में महिलाओं के द्वारा शराब की दुकानों को हटाने के संबंध में शराब की दुकानों में की गई तोड़फोडमामले में डीएम

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद की ललौरी खेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम खेड़ा में महिलाओं के द्वारा शराब की दुकानों को हटाने के संबंध में शराब की दुकानों में की गई तोड़फोडमामले में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा गठित की गई टीम। गठित टीम गांव खेड़ा में शराब की दुकानों में तोड़फोड़ करने वाली महिलाओं से खेड़ा के सरकारी विद्यालय में वार्ता करने पहुंची। गांव में गठित टीम के द्वारा महिलाओं से बातचीत के दौरान महिलाओं ने स्पष्ट रूप से गांव में शराब की दुकानों को नहीं खोले जाने की बात कही। अधिकारियों के द्वारा महिलाओं को समझाने का हर संभव प्रयास किया गया मगर गांव की महिलाओं ने टीम के अधिकारियों की एक भी नहीं सुनी। अधिकारियों की टीम की नजर में ग्राम प्रधान प्रथम दोषी माने जा रहे हैं।क्योंकि सैकड़ो की संख्या में महिलाओं के हुजूम के द्वारा ग्राम प्रधान की अगुवाई में शराब की दुकानों के तालों को तोड़कर तोड़फोड़ की गई। यहां तक की दुकान में रखी नगदी को भी लूट लिया गय। 


Featured News