Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: ऐतिहासिक आयोजन की ओर बढ़ता गंगोलीहाट, बनेगा सांस्कृतिक एकता का केंद्र

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तराखंड:  Published by: Likhit Pant , Date: 07/02/2026 01:55:23 pm Share:
  • उत्तराखंड:
  • Published by: Likhit Pant ,
  • Date:
  • 07/02/2026 01:55:23 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्र गंगोलीहाट की पावन धरती पर आगामी सोमवार, 9 फरवरी 2026 को होने जा रहे 'विराट हिंदू समागम' के लिए हिंदुओं ने भारी हुंकार भरी है। पहली बार आयोजित हो रहे इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को भ

विस्तार

उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्र गंगोलीहाट की पावन धरती पर आगामी सोमवार, 9 फरवरी 2026 को होने जा रहे 'विराट हिंदू समागम' के लिए हिंदुओं ने भारी हुंकार भरी है। पहली बार आयोजित हो रहे इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को भव्यतम स्वरूप देने के लिए क्षेत्र के कोने-कोने से श्रद्धालुओं और युवाओं का जोश देखते ही बन रहा है।
 मुख्य चौराहे से गूँजेगा जयघोष: 'विजयी' कलश यात्रा सोमवार सुबह 10:00 बजे नगर के मुख्य चौराहे पर जब हजारों की संख्या में मातृशक्ति कलश धारण करेंगी और युवा भगवा ध्वज लेकर जयघोष करेंगे, तो वह दृश्य अकल्पनीय होगा। हिंदुओं के इस महा-संगम का आगाज़ इसी भव्य कलश यात्रा से होगा, जो नगर भ्रमण करते हुए GIC खेल मैदान तक एक विशाल लहर की तरह पहुँचेगी।

सांस्कृतिक विरासत और विराट वैभव GIC मैदान में सुबह 11:00 बजे से मुख्य समागम प्रारंभ होगा। आयोजन समिति ने इसे 'विराट' स्वरूप देने के लिए अभूतपूर्व इंतज़ाम किए हैं। यहाँ नव्य और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देवभूमि की समृद्ध परंपराओं का प्रदर्शन किया जाएगा। पूरा मैदान आज की पीढ़ी की आस्था और एकता का गवाह बनेगा।  भक्ति, शक्ति और प्रसाद: विशाल भंडारा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आयोजन समिति द्वारा GIC खेल मैदान में विशाल भोजन (भंडारे) की व्यवस्था की गई है। व्यवस्था इतनी चाक-चौबंद है कि हज़ारों की संख्या में आने वाले भक्तों को ससम्मान प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा क्षेत्रवासियों की हुंकार: "अब गंगोलीहाट रचेगा नया इतिहास" आयोजन समिति और समस्त हिंदू समाज ने एकजुट होकर अपील की है ह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी जड़ों की पुकार है। आप सभी क्षेत्रवासियों से निवेदन है कि अपनी पूरी शक्ति और भक्ति के साथ इस समागम में पहुँचें। अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम को इतना विराट और भव्य बनाएं कि आने वाली पीढ़ियां इसे गौरव के साथ याद रखें।