Contact for Advertisement 9650503773


महाराष्ट्र: कॉलेजों में फीस जानकारी होगी अनिवार्य, चंद्रकांत पाटील घोषणा

- Photo by :

  Published by: Samir Rajendra Wankhede ,   Edited By: Namita Chauhan, Date: 15/05/2026 10:03:27 am Share:
  • Published by.: Samir Rajendra Wankhede ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 15/05/2026 10:03:27 am
Share:

संक्षेप

महाराष्ट्र: उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत (दादा) पाटील ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि ट्यूशन फी, डेव्हलपमेंट फी और अन्य शुल्क की अद्यतन जानकारी कॉलेज के मुख्य सूचना पटल पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाए।

विस्तार

महाराष्ट्र: उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत (दादा) पाटील ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि ट्यूशन फी, डेव्हलपमेंट फी और अन्य शुल्क की अद्यतन जानकारी कॉलेज के मुख्य सूचना पटल पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाए। 12वीं का रिजल्ट आने के बाद डिग्री कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के चलते यह आदेश जारी किया गया है।  

प्रॉस्पेक्टस में भी देना होगा फीस का ब्यौरा

मंत्री पाटील ने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशालय के अधीन सभी विभागीय सहसंचालकों और राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को निर्देश भेजे गए हैं। इसके तहत कॉलेजों को विश्वविद्यालय या शुल्क नियामक प्राधिकरण द्वारा तय व मान्य प्रवेश शुल्क, ट्यूशन फी, डेव्हलपमेंट फी की जानकारी नोटिस बोर्ड पर लगानी होगी। साथ ही प्रवेश विवरण पुस्तिका में भी शुल्क की पूरी जानकारी अनिवार्य रूप से देनी होगी।  

कॉलेजों की तय की गई जिम्मेदारी

"प्रवेश से पहले सभी इच्छुक छात्रों को फीस की पूरी जानकारी देना संबंधित कॉलेज की जिम्मेदारी होगी," मंत्री ने कहा। नोटिस बोर्ड और प्रॉस्पेक्टस में फीस दिखाने की निगरानी की जिम्मेदारी संबंधित विश्वविद्यालय और विभागीय सहसंचालक की होगी।  

शिकायत आई तो कॉलेज पर कार्रवाई

उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि सभी सहसंचालक और कुलसचिव अपने अधीन व संबद्ध कॉलेजों को तत्काल सूचित करें। फीस को लेकर कोई भी शिकायत आने पर संबंधित कॉलेज ही जिम्मेदार होगा। कॉलेज यह सुनिश्चित करें कि इस मामले में कोई शिकायत न आए।12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद प्रदेशभर में डिग्री कोर्सेज के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।  


Featured News