-
☰
No image found.
महाराष्ट्र: भद्रावती में RTO ई-चालान के नाम पर ऑनलाइन ठगी, व्हाट्सएप हैक कर युवक के खाते से 1.94 लाख उड़ाए
- Photo by :
संक्षेप
महाराष्ट्र: चंद्रपूर जिले के भद्रावती शहर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है।
विस्तार
महाराष्ट्र: चंद्रपूर जिले के भद्रावती शहर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। RTO ई-चालान के नाम पर आए फर्जी व्हाट्सएप मैसेज को खोलते ही एक युवक का व्हाट्सएप हैक हो गया और ठगों ने उसके HDFC बैंक खाते से 1 लाख 94 हजार 700 रुपये उड़ा लिए। APK फाइल बनी ठगी का जरिया पीड़ित इमरान खान, उम्र 34 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, भद्रावती को 13 मई को व्हाट्सएप पर ई-चालान से संबंधित एक मैसेज मिला। मैसेज के साथ एक APK फाइल भी भेजी गई थी। इमरान ने जैसे ही वह फाइल डाउनलोड की, उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके तुरंत बाद उनके व्हाट्सएप से अपने आप संदिग्ध मैसेज भेजे जाने लगे। दो ट्रांजैक्शन में निकाले 1.94 लाख मोबाइल हैक होते ही ठगों ने इमरान के HDFC बैंक खाते को निशाना बनाया। IMPS के जरिए पहले 1 लाख 90 हजार रुपये और फिर 4 हजार 700 रुपये, ऐसे दो ट्रांजैक्शन कर कुल 1 लाख 94 हजार 700 रुपये बैंक ऑफ बड़ौदा के एक खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। खाते से पैसे निकलने का मैसेज आने पर इमरान को ठगी का पता चला। साइबर पोर्टल पर शिकायत, जांच शुरू घटना के बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर एक्सपर्ट्स खाते की डिटेल और पैसे ट्रांसफर हुए बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते की जांच कर रहे हैं। पुलिस की अपील: अनजान लिंक और APK फाइल से रहें सावधान पुलिस ने लोगों से अपील की है कि RTO चालान, बिजली बिल या बैंक से जुड़ा कोई भी मैसेज आए तो उसमें दिए गए लिंक या APK फाइल को डाउनलोड न करें। RTO कभी भी व्हाट्सएप पर चालान की APK फाइल नहीं भेजता। आधिकारिक वेबसाइट या परिवहन विभाग के पोर्टल से ही चालान चेक करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या http://cybercrime.gov.in पर शिकायत करें। भद्रावती में पिछले कुछ महीनों में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़े हैं। RTO चालान और बिजली बिल अपडेट के नाम पर APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक करने का यह नया तरीका सामने आया है।
