-
☰
No image found.
बिहार: नारदीडीह में सूर्य मंदिर निर्माण का भूमि पूजन, डॉ. अनुज सिंह ने किया शिलान्यास
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: जिले के नारदीगंज प्रखंड स्थित आदर्श ग्राम नारदीडीह में बीते सोमवार को भव्य सूर्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया।
विस्तार
बिहार: जिले के नारदीगंज प्रखंड स्थित आदर्श ग्राम नारदीडीह में बीते सोमवार को भव्य सूर्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रख्यात शिक्षाविद् व समाजसेवी डॉ अनुज सिंह एवं आसपास के कई गांव के गणमान्य उपस्थित हुए। पुरोहित के रूप में गांव के पंडित धीरेंद्र पांडेय ने अनुष्ठान कराया। भूमि पूजन में मुख्य यजमान के रूप में राजाराम शर्मा थे। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सूर्य मंदिर निर्माण की नींव रखी गई। इस शुभ मौके पर शिलान्यास कार्यक्रम का शुभारंभ जिला के प्रख्यात शिक्षाविद् व समाजसेवी डॉ अनुज सिंह के हाथों किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर निर्माण को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि इस सूर्य मंदिर का निर्माण होने से क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक पहचान का केंद्र बनेगा। शिलान्यास के अवसर पर उपस्थित डॉ अनुज सिंह ने भूमि पूजन के उपरांत मंदिर निर्माण की आधारशिला ईंट रखकर किया , वहीं उनके द्वारा 51,000 राशि मंदिर निर्माण कार्य में तत्काल दिया गया और आगे भी यथासंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि इससे क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। हमारे सनातन धर्म में सूर्य देव की उपासना प्राचीन काल से ही होते आ रही है। मंदिर के निर्माण होने से श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। मंदिर के बन जाने से गांव में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा। नारदीडीह गांव के समस्त ग्रामीणों के सहयोग से भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर निर्माण के लिए लोग बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर निर्माण कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा और इसे भव्य एवं आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा, जिससे यह पूरे नारदीगंज क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र बन सके।स्थानीय ग्रामीणों में इस पहल को लेकर खासा उत्साह देखा गया और सभी ने मिलकर मंदिर निर्माण में योगदान देने की बात कही। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल दिख रहा था। सुबह से ही मंदिर निर्माण स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटनी नहीं शुरू हो गई थी। भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर नारदीगंज प्रखंड पूर्व प्रमुख गौरीशंकर सिंह, शिक्षक प्रवीण कुमार नारदीडीह, पैक्स अध्यक्ष व्यापार मंडल विपिन कुमार, गोपाल कुमार, राजेश कुमार, मनीष कुमार ,रोहित कुमार ,शैलेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह ,अभय कुमार सहित सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों के द्वारा डॉ अनुज के हाथों मिले सहयोग को सराहनीय बताया।
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर से CM ने बढ़े मानदेय का किया शुभारंभ, कन्नौज में भव्य कार्यक्रम आयोजित
राजस्थान: बाइक चोर नाबालिग गैंग का भंडाफोड़, 15 मोटरसाइकिल हुई बरामद
उत्तर प्रदेश: भरोसे का हुआ कत्ल, बेटे ने संपत्ति के लालच में 65 वर्षीय महिला की हत्या
गुजरात: झुलसे दो मासूमों के लिए पत्रकार बने सहारा, मानवीय मदद से मिली राहत
गुजरात: NA का जमीन घोटाला, अवैध रिसॉर्ट-निर्माण पर करी कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: पानी बना काला जहर, आदर्श बिहार सोसाइटी में स्वास्थ्य से छेडखार
