-
☰
No image found.
बिहार: बगहा रेलवे स्टेशन पर RPF-GRP की कार्रवाई, अवैध वसूली और नशाखुरानी गिरोह पर कसा शिकंजा
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: बगहा रेलवे स्टेशन को अपराध मुक्त और यात्रियों के लिए सुरक्षित बनाने की दिशा में आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बीते कुछ समय से स्टेशन परिसर में दुकानदारों से डरा
विस्तार
बिहार: बगहा रेलवे स्टेशन को अपराध मुक्त और यात्रियों के लिए सुरक्षित बनाने की दिशा में आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बीते कुछ समय से स्टेशन परिसर में दुकानदारों से डरा-धमका कर अवैध वसूली करने वाले और नशाखुरानी गिरोह को शह देने वाले कथित आरोपी राजन कुमार वर्मा के खिलाफ सुरक्षा बलों ने कड़ा शिकंजा कसा है। रेल प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से स्टेशन परिसर के अवैध व असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। अवैध दुकान ध्वस्त, वसूली पर लगी रोक मिली जानकारी के अनुसार, राजन कुमार वर्मा पिछले कुछ सालों से बगहा रेलवे स्टेशन के आसपास अवैध रूप से दुकान चलाता था। इसकी आड़ में वह न केवल वहां के वैध दुकानदारों को डरा-धमका कर उनसे मोटी रंगदारी वसूलता था, बल्कि स्टेशन परिसर में नशाखुरानी (यात्रियों को नशा देकर लूटने वाले गिरोह) को भी बढ़ावा देता था। यात्रियों की सुरक्षा को ताक पर रखकर चलाए जा रहे इस काले कारोबार पर संज्ञान लेते हुए आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई की। प्रशासन ने आरोपी की अवैध दुकान को रेल परिसर से उखाड़ फेंका और उसके रंगदारी के धंधे को पूरी तरह बंद करा दिया। कार्रवाई से बौखलाया आरोपी, अब भी स्टेशन पर सक्रिय करने का प्रयास दुकान हटने और अवैध कमाई का जरिया बंद होने के बाद से आरोपी राजन कुमार वर्मा बौखला गया है। सूत्रों के मुताबिक, वह अब भी दिन-रात स्टेशन परिसर में संदिग्ध रूप से घूमता रहता है और अपने पुराने गिरोह को दोबारा सक्रिय करने की फिराक में है। जब भी आरपीएफ या जीआरपी के जवान उससे रेल परिसर में बेवजह घूमने का कारण पूछते हैं, तो वह सुरक्षा बलों पर ही उलटे-सीधे और मनगढ़ंत आरोप लगाने लगता है। उच्च अधिकारियों को गुमराह करने और रेल प्रशासन को परेशान करने के लिए वह लगातार झूठी शिकायतें दर्ज करा रहा है। एस आई इंद्रजीत सिंह को मुकदमा वापस लेने की धमकी। आरोपी की मनमानी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसने कर्तव्यनिष्ठ आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर (SI) इंद्रजीत सिंह के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण तरीके से लगभग 250 से अधिक झूठी शिकायतें दर्ज कराई थीं। इन बेबुनियाद आरोपों से तंग आकर एसआई इंद्रजीत सिंह ने कानून का सहारा लिया और बगहा कोर्ट में राजन कुमार वर्मा के खिलाफ *मानहानि का मुकदमा* दर्ज करा दिया। अब कोर्ट के चक्करों से डरकर आरोपी राजन वर्मा एसआई इंद्रजीत सिंह पर केस वापस लेने का लगातार दबाव बना रहा है। वह खुलेआम धमकी दे रहा है कि यदि इंद्रजीत सिंह ने मानहानि का मुकदमा वापस नहीं लिया, तो वह उनके खिलाफ हर दिन नई और झूठी शिकायतें भेजकर उन्हें परेशान करता रहेगा।
राजस्थान: मोहर्रम की 7वीं तारीख पर अन्दरकोटियान पंचायत का अलम जुलूस अकीदत से सम्पन्न
बिहार: मोहम्मद एजाज अहमद उर्फ मुन्ना जी ने मोहर्रम लाइसेंस किया सरेंडर, निजी कारणों का दिया हवाला
उत्तर प्रदेश: विधायक तूफानी सरोज ने करियांव में सुनी जनसमस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
बिहार: बाजार में प्रशासन का बड़ा एक्शन, वर्षों पुराना अतिक्रमण हटाया गया
उत्तर प्रदेश: विधायक तूफानी सरोज ने करियांव में की जनसुनवाई, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
